{"_id":"5ed603320dda84314b04b0a4","slug":"villagers-caught-deer-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह भटक कर गांव में पहुंचा हिरण, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राह भटक कर गांव में पहुंचा हिरण, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा
Tue, 02 Jun 2020 01:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बांसगांव थाना क्षेत्र हरनही चौकी अंतर्गत डांगीपार गांव में ग्रामीणों ने एक हिरण पकड़ा है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे हरनहीं चौकी इंचार्ज अभय पांडे ने वन विभाग का सूचना दी और हिरण को हरनही चौकी लाया गया। उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को उसे सौंप दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हिरण गलती से राह भटक गया था, ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर रखा हुआ था। अब इसे दोबार जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इस दौरान हिरण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।
विज्ञापन