फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers caught child line workers as child thieves in gorakhpur

Gorakhpur: बच्चा चोर समझकर चाइल्ड लाइन कर्मियों को ग्रामीणों ने पकड़ा, हंगामा

Sat, 10 Sep 2022 12:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Sep 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught child line workers as child thieves in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के नौसड़ के पास एक बच्चे को लेकर जा रहीं चाइल्ड लाइन के तीन कर्मियों को चोर समझकर स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। हंगामे के बीच ही पहुंची पुलिस सभी को लेकर चौकी पर आई। जांच में चाइल्ड लाइन की जानकारी होने के बाद सभी को छोड़ा गया। उधर, चाइल्ड लाइन कर्मचारियों ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर थानेदार और पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौसड़ चौकी के पास ही सड़क के किनारे बांसफोड़ रहते हैं। चाइल्ड लाइन की तीन महिला कर्मी शुक्रवार दोपहर में वहां पर गईं और जागरूक करने के साथ ही 12 वर्षीय एक बच्चे को साथ लेकर जाने लगीं। अचानक तीन लोगों को देखकर बच्चा चिल्लाने लगा।
विज्ञापन


थोड़ी दूर पर मौजूद बच्चे के परिजन और राहगीर बच्चा चोर समझ कर दौड़ा लिया और पकड़ कर हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने एक कर्मी की पिटाई भी कर दी और बच्चा चोर बताकर मारने के लिए आगे बढ़ने लगे। हंगामा की सूचना पर थानेदार मौके पर पहुंच गए और तीनों कर्मियों को लोगों के बीच से सुरक्षित निकालकर नौसढ़ चौकी पर लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चाइल्ड लाइन के केंद्रीय समन्वयक नवीन थामस के लिखित पत्र पर तीनों कर्मियों को छोड़ दिया गया। केंद्रीय समन्वयक ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर गीडा थानेदार पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दुर्व्यवहार की बात से इन्कार किया है।


 प्रभारी निरीक्षक गीडा राहुल सिंह ने कहा कि पुलिस और बच्चे के स्वजन को बिना सूचना दिए चाइल्ड हेल्प लाइन के लोग बच्चे को ले जा रहे थे। लोगों ने बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया था। उन्हें चौकी पर लाकर तस्दीक होने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed