{"_id":"608030bd87e9284556042c39","slug":"villagers-beaten-accused-due-to-molesting-girl-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने पकड़ कर पीटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने पकड़ कर पीटा, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 21 Apr 2021 07:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:33 PM IST
सार
मौके से बाइक छोड़ कर भागे आरोपी के सहयोगी। आरोपी और युवती को पकड़ कर थाने ले गई पुलिस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ दुष्कर्म करते पकड़े गए आरोपी युवक की मंगलवार की रात गांव के लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी। जबकि आरोपी के दो अन्य सहयोगी बाइक छोड़ कर भाग गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी और युवती को पकड़ कर थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार, एक गांव निवासी युवती के पिता का आरोप है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी रात में करीब 11 बजे घर में सोई थी। बेटी रात में नित्य क्रिया के लिए गांव से बाहर गई तो बगल गांव निवासी तीन युवक दो बाइक से आए। आरोप है कि बेटी के साथ एक युवक दुष्कर्म करने लगा। जबकि उसके दो अन्य सहयोगी वहीं खड़े थे।
युवती के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़कर पहुंच गए, लेकिन दोनों सहयोगी युवक भाग निकले, वहीं दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। उसकी बाइक भी मौके से मिली है।
विज्ञापन
घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक व उसकी बाइक तथा युवती को थाने लेकर चली आई। पीड़ित पिता ने घटना के संबंध में कार्रवाई के लिए थाने पर तहरीर दे दी है। जबकि एसओ आर के गौतम ने बताया कि रात में एक युवक तथा उसके बगल गांव की युवती को थाने पर लाया गया। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। जबकि युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।