{"_id":"611a860d5b9b4a517b0baaff","slug":"villagers-beat-three-youths-as-accused-of-robbery-in-gola-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लूट का आरोपी समझकर ग्रामीणों ने तीन युवकों को पीटा, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: लूट का आरोपी समझकर ग्रामीणों ने तीन युवकों को पीटा, एक की हालत गंभीर
Mon, 16 Aug 2021 09:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Aug 2021 09:06 PM IST
सार
शनिवार की रात तकरीबन 10 बजे डाडी चीनी मिल रोड पर स्थित गांव दमोदरा (बैकुंठपुर) में एक बाइक सवार ने खुद के साथ लूट होने की कोशिश की बात ग्रामीणों को बताई। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक पीछे से आ रहे थे, जिसे बदमाश समझकर ग्रामीणों ने पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला इलाके के दामोदरा व बैंकुडपुर गांव के बीच शनिवार की रात लूट का आरोपी समझकर ग्रामीणों ने तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। तीनों को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान गोला के बेला निवासी जसवंत पुत्र श्रवण, एकौना देवरिया निवासी कृष्णा पुत्र लालबहादुर और गगहा के चड़रिया निवासी सूरज पुत्र नीरज के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात तकरीबन 10 बजे डाडी चीनी मिल रोड पर स्थित गांव दमोदरा (बैकुंठपुर) में एक बाइक सवार ने खुद के साथ लूट होने की कोशिश की बात ग्रामीणों को बताई। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक पीछे से आ रहे थे, जिसे बदमाश समझकर ग्रामीणों ने पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
लुटेरों की सूचना ग्रामीणों ने डॉयल 112 की पुलिस को दी। जब तक पुलिस वहां पहुंचती, तब तक तीनों युवक पिटाई से घायल हो चुके थे। घायलों को पुलिस सीएचसी गोला लेकर आई, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन