फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Village head's family attacked over complaint of expired goods, four injured

Gorakhpur News: एक्सपायर्ड सामान की शिकायत पर ग्राम प्रधान के परिवार पर हमला, चार घायल

Tue, 03 Mar 2026 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Village head's family attacked over complaint of expired goods, four injured

विज्ञापन
भगवानपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नीबा टोला कानापार में एक्सपायर्ड सामान को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। ग्राम प्रधान श्रेय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शिकायत से नाराज दुकानदार ने अपने साथियों के साथ उनके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे प्रधान के परिवार के सदस्य गांव की एक दुकान से बादाम, काजू और नमकीन खरीदकर घर लाए। सामान देखने पर वह एक्सपायरी डेट का निकला। इस पर परिवार के लोग शिकायत करने दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार भड़क उठा और कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी लेकिन आरोप है कि उस समय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अगले दिन मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दुकानदार अपने तीन-चार साथियों के साथ प्रधान के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में ग्राम प्रधान श्रेय कुमार, उनकी चाची सुनरा देवी, निशा देवी और चंचल घायल हो गए। हमले के दौरान सुनरा देवी के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद सभी घायलों का उपचार कराया गया। पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed