फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   village chair person injured in gun shot

चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 18 May 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
village chair person injured in gun shot
चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। चुनावी रंजिश में समर्थक की बात पर हारे हुए प्रत्याशी ने प्रधान को गोली मार दी। ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में दो थानों की फोर्स तैनात की गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बैतालपुर विकासखंड के नेरूई अमवा गांव निवासी मन्नू सिंह ग्राम प्रधान चुने गए हैं। चुनाव के दौरान लगभग आधा दर्जन प्रत्याशियों ने ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ा था। इसमें मन्नू सिंह ने बाजी मार ली थी। मंगलवार की रात गांव के एक व्यक्ति के वहां तिलक समारोह चल रहा था। वहां भोजन करने के बाद गांव का ही एक युवक प्रधान मन्नू सिंह के दरवाजे के सामने से गुजरा। आरोप है कि उसने मन्नु सिंह को मूर्ख कहते हुए गांव वालों को कोसना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने अपशब्द भी कहा। इस पर प्रधान ने उसको जमकर फटकार लगा दी और घर के सामने से भाग जाने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद वह एक हारे हुए प्रत्याशी के पास पहुंचा और उनसे अनाप-शनाप कहने लगा। चुनाव में हार से बौखलाए प्रत्याशी ने अपना असलहा निकाला और सीधे ग्राम प्रधान मन्नू सिंह के दरवाजे पर पहुंच गया। उसने मन्नू सिंह को ललकारते हुए फायर झोंक दिया। मन्नू सिंह के पेट में गोली लग गई और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में दहशत मच गई। लोग अपने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। परिजनों ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी और घायल प्रधान सदर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देकर महुआडीह थानाध्यक्ष राम मोहन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी दौरान उच्चाधिकारियों के आदेश पर रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंचे और नाकेबंदी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed