{"_id":"6b09f701c626dafb4d08fcac","slug":"vikram-gangwar-superintending-engineer-of-electricity-distribution-division-ii-submitted-the-report-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1532184-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 13 पोल की अवैध बिजली लाइन मामले में जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 13 पोल की अवैध बिजली लाइन मामले में जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंपी
Sat, 28 Nov 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
- विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता विक्रम गंगवार ने सौंपी रिपोर्ट
गोरखपुर। सेवई बाजार में 13 पोल की कथित अवैध बिजली लाइन बिछाने के मामले में जांच पूरी कर ली गई है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता विक्रम गंगवार ने जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंप दी है। मामले में अवर अभियंता अवनीश पांडेय की चार्जशीट भी तैयार कर मुख्य अभियंता को भेज दी गई है। इस लंबित इस प्रकरण में जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद अब संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की उम्मीद है।
इस मामले में जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर अधीक्षण अभियंता की ओर से संबंधित अधिकारियों को रिमाइंडर भी भेजा गया था। 13 पोल की लाइन बिछाने के मामले में भौतिक सत्यापन और जिम्मेदारों की भूमिका की जांच में देरी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब जांच पूरी होने और रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंपे जाने के बाद विभागीय कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। अवर अभियंता अवनीश पांडेय की चार्जशीट तैयार होने के बाद अब मुख्य अभियंता स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- --