फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vijay Yadav, EMT of 102 ambulance service posted at Community Health Centre Piprauli, suddenly suffered a brain haemorrhage while on duty.

Gorakhpur News: ड्यूटी के दौरान एंबुलेंस कर्मी को ब्रेन हैमरेज, हालत नाजुक

Wed, 22 Apr 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Vijay Yadav, EMT of 102 ambulance service posted at Community Health Centre Piprauli, suddenly suffered a brain haemorrhage while on duty.
गोरखपुर (पिपरौली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली पर तैनात 102 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी विजय यादव (33) को सोमवार दोपहर ड्यूटी के दौरान अचानक ब्रेन हैमरेज हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल, परिजन आजमगढ़ में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस संचालित करने वाली संस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और अत्याधिक काम का दबाव बनाने की बात कही गई है। भतीजे के अनुसार, कर्मचारियों से प्रतिदिन 300 किलोमीटर एंबुलेंस चलाने का दबाव बनाया जाता है और विरोध करने पर आईडी ब्लॉक या तबादले की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

आजमगढ़ निवासी परिजनों का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद संस्था का कोई जिम्मेदार अधिकारी हालचाल लेने तक नहीं पहुंचा। वहीं अस्पताल सूत्रों के अनुसार, लक्ष्य पूरा करने के लिए फर्जी कॉल के जरिये एंबुलेंस संचालन का दबाव भी बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed