फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vigilance team attacked investigation took six months now suspended

Gorakhpur News: विजिलेंस की टीम पर किया था हमला, जांच में लगे छह माह, अब हुए निलंबित

Tue, 25 Apr 2023 12:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Apr 2023 12:21 PM IST
सार

अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि मामले में दोषी संविदाकर्मी पर कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्त कर दी गई है। विजिलेंस की टीम पर हमला करने का आरोपी था। किसी भी मामले में पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
Vigilance team attacked investigation took six months now suspended
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

विजिलेंस की टीम पर हमला करने और मामले में नामजद आरोपी संविदाकर्मी की सेवा छह माह बाद बिजली निगम ने समाप्त कर दी है। अधीक्षण अभियंता ने कार्यदाई फर्म वर्ल्ड क्लास सर्विस सेंटर को निर्देशित किया कि बक्शीपुर खंड के संविदाकर्मी युसुफ की सेवा समाप्त की जाए।
विज्ञापन


दूसरे संविदाकर्मी को बक्शीपुर खंड में तैनात करें। एक सितंबर 2022 को विजिलेंस की जांच के दौरान सविदाकर्मी ने टीम पर हमला किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। विजिलेंस की तहरीर पर आरोपी संविदाकर्मी पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से मामले की जांच चल रही थी।
विज्ञापन


तत्कालीन विजिलेंस टीम प्रभारी दिलिप मिश्र, जेई अंकित श्रीवास्तव कांस्टेबल गौरीशंकर, धीरेंद्र कुमार व अन्य तिवारीपुर इलाके में चेकिंग अभियान चला रहे थे। मोहल्लें में मकान नंबर-67बी हवेली घासी कटरा में उपभोक्ता मोहम्मद युसुफ खान पुत्र मोहम्मद कैसर खान का था। प्रभारी ने आरोप लगाया कि युसुफ के मकान के ठीक सामने परिसर में चेकिंग चल रही थी। इसी बीच सामने से कुछ आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: वैशाख में फाल्गुन का अहसास, इस बार बदल गया अप्रैल, 13 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा सुहाना मौसम

यूसुफ के परिसर पर जाकर मीटर चेकिंग करवाने को कहा तो वह भड़क गया। उपभोक्ता से बिजली संयोजन का बिल मांगा तो बिल दिखाने की जगह वह उग्र होकर तेज आवाज में अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विजिलेंस टीम के सदस्यों व संविदा कर्मचारी मोहम्मद युसुफ खान के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते नौबत हाथा पाई तक पहुंच गई।


विजिलेंस टीम प्रभारी दिलिप मिश्रा ने पूरे मामले में कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दज दिए। इसके बाद कारपोरेशन की तरफ से भी मामले की जांच चल रही थी। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि मामले में दोषी संविदाकर्मी पर कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्त कर दी गई है। विजिलेंस की टीम पर हमला करने का आरोपी था। किसी भी मामले में पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई की जाती है।

वीडियो भी खूब हुआ था वायरल
पूरी घटना का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसमें दिख रहा था कि विजिलेंस की टीम जांच के लिए बोल रही थी। इसी पर आरोपी ने पहले कुछ तीखी आवाज में बोला। विजिलेंस ने विरोध किया तो पास में रखा डंडा और लकड़ी का फट्टा हाथ में उठा लिया। हमालकर मुद्रा में होते हुए धमकी दी कि दोबारा चेकिंग करने आए तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed