{"_id":"65f2d5f2540c469c7a05a231","slug":"vigilance-caught-clerk-and-clerk-taking-bribe-of-rs-15-thousand-in-deoria-2024-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लिपिक और मुंशी को 15 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने पकड़ा, निबंधन कार्यालय में हैं तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लिपिक और मुंशी को 15 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने पकड़ा, निबंधन कार्यालय में हैं तैनात
Thu, 14 Mar 2024 04:18 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:18 PM IST
सार
देवरिया में दस्तावेज के नाम पर निबंधन कार्यालय के एक लिपिक समेत एक प्राईवेट मुंशी को 15 हजार रूपये घूस लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम दोनों को अपने साथ कोतवाली थाने में ले गई। पूछताछ कर फिर टीम गोरखपुर लेकर चली आई।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम के साथ गिरफ्तार सरकारी व निजी कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया में दस्तावेज के नाम पर निबंधन कार्यालय के एक लिपिक समेत एक प्राईवेट मुंशी को 15 हजार रूपये घूस लेते विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार दोपहर में गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों को कोतवाली थाने लेकर आई। पूछताछ करने के बाद टीम अपने साथ गोरखपुर लेते चली गई।
विज्ञापन
लार थाना थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव के अवधकिशोर ने एक जमीन रजिस्ट्री कराया था, जिसका दस्तावेज अनुबंधन कार्यालय में था। बार बार दस्तावेज की मांग करने के बाबजूद पैसा के लिए लिपिक नहीं दे रहा था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने गोरखपुर विजिलेंस टीम से की।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची टीम ने बृहस्पतिवार को 15 हजार रूपए के साथ अनुबंध कार्यालय में तैनात लिपिक कमलेश और प्राईवेट मुंशी रामानंद को दबोच लिया। जिसके बाद अनुबंध कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम में
विज्ञापन
गोरखपुर विजलेंस टीम के प्रभारी प्रदीप सिंह, विजय शंकर दुबे, हेमंत कुमार, प्रदीप यादव, विदेशी प्रसार, शिवाजी राव, ईश्वर चंद्र, ओमप्रकाश मिश्रा, सुभाष उपाध्याय आदि मौजूद थे।