फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of young women making a 'Reel' while riding an e-rickshaw on the Nauka Vihar road goes viral

UP: नौका विहार की सड़क पर ई-रिक्शे पर चढ़कर रील बना रहीं युवतियां, भोजपूरी गाने पर डांस- VIDEO वायरल

Tue, 21 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 02:35 AM IST
सार

वायरल वीडियो में दोनों युवतियां ई-रिक्शे की छत पर खड़ी होकर रील बना रही हैं जबकि आसपास से कई वाहन गुजरते दिख रहे हैं। सड़क पर इस तरह वीडियो बनाने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे यातायात नियमों की अनदेखी और खतरनाक स्टंट बताया है तो कुछ ने नौका विहार क्षेत्र में बढ़ती रीलबाजी पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Video of young women making a 'Reel' while riding an e-rickshaw on the Nauka Vihar road goes viral
वायरल रील में डांस करते युवतियों की फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

रामगढ़ताल, नौका विहार क्षेत्र में सड़क पर खड़े ई-रिक्शे के ऊपर चढ़कर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवतियां साड़ी पहनकर भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान सड़क पर लोगों की जुटी भीड़ भी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दोनों युवतियां ई-रिक्शे की छत पर खड़ी होकर रील बना रही हैं जबकि आसपास से कई वाहन गुजरते दिख रहे हैं। सड़क पर इस तरह वीडियो बनाने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे यातायात नियमों की अनदेखी और खतरनाक स्टंट बताया है तो कुछ ने नौका विहार क्षेत्र में बढ़ती रीलबाजी पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार अपराह्न तीन बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया। महज 23 घंटे के भीतर वीडियो को एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, इसे 1450 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और करीब 100 लोगों ने कमेंट किए हैं। छह हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थलों और व्यस्त सड़कों पर इस तरह रील बनाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही युवतियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed