Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of two youths with swords goes viral on social media

Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर तलवार के साथ दो युवकों का वीडियो वायरल

Thu, 25 Jan 2024 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Video of two youths with swords goes viral on social media
-ट्वीटर पर किए शिकायत का पुलिस ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

-लोग इस पोस्ट को दहशत फैलाने के साथ माहौल बिगाड़ना बता रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सोशल मीडिया पर तलवार के साथ दो युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे दहशत का माहौल है। हालांकि इसमें से एक युवक का पूर्व में अवैध असलहे के साथ चालान किया जा चुका है। सोशल प्लेटफाॅर्म पर दहशत का माहौल बनाने की कोशिश पर कौशल चौबे ने ट्वीटर पर यूपी और जिले की पुलिस से शिकायत की, जिसे पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर अलग-अलग दो युवकों का वीडियो और तस्वीर वायरल हुई। इसमें दोनों युवक तलवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक हाथ में तलवार लिए सड़क पर चलते दिखाई दे रहा है। उसका कहना है कि फर्क-फर्क है डार्लिंग, तू सरकारी के पीछे भागे है, सरकार हमारे पीछे भाग रही है। जबकि एक अन्य पोस्ट में युवक बाइक पर कह रहा है कि मेरे पास गाड़ी प्लस गन भी है। आपके लिए पांचों तैयार हैं, बस आदेश करिएगा...वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

लोग इस पोस्ट को दहशत फैलाने के साथ माहौल बिगाड़ने के लिए किया जाना बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर हुई पोस्ट पूरे दिन चर्चा में रही। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि वायरल हो रहे पोस्ट की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed