फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of taking money from elderly in treasury office goes viral, complaint to Finance Minister

Gorakhpur News: कोषागार कार्यालय में बुजुर्ग से पैसे लेने का वीडियो वायरल, वित्त मंत्री से शिकायत

Mon, 19 Jun 2023 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Video of taking money from elderly in treasury office goes viral, complaint to Finance Minister
गोरखपुर। कोषागार कार्यालय में कर्मचारी द्वारा घूस लेने की शिकायत प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से की गई है। इस संबंध में शिकायतकर्ता रणविजय सिंह ने फोटो और वीडियो भी उपलब्ध करा दिया है। रविवार को यह वीडियो वायरल हुआ था। वित्त मंत्री को भेजे गए पत्र में शिकायतकर्ता ने कहा है कि कोषागार कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी 14 साल से एक ही पटल पर तैनात रहकर मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। तबादला होने पर वह अपने रसूख का प्रयोग करते हुए दोबारा उसी पटल पर आ जाते हैं। बिना रिश्वत लिए पेंशनरों का कोई काम वह नहीं करते हैं। शिकायकर्ता ने लेखाकार पर प्रॉपर्टी बनाने का आरोप मढ़ा है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत के साथ ही सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो भी उपलब्ध कराया है। इसमें आरोपी अपने दफ्तर में कुर्सी पर बैठे एक बुजुर्ग से रुपये लेते हुए स्पष्ट नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed