फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of property dealer henchmen with weapons goes viral on social media

Gorakhpur News: प्रॉपर्टी डीलर के गुर्गों का असलहे के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

Thu, 19 Oct 2023 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Oct 2023 11:59 AM IST
सार

वीडियो को नंदू निषाद नाम के युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से वायरल किया है। इसमें पांच युवक दो राइफल के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में दिखने वाला एक युवक जो प्रॉपर्टी डीलर का करीबी बताया जा रहा है। वह गले में सोने की चेन पहने है। चार युवक उसके अगल-बगल दो असलहों के साथ दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Video of property dealer henchmen with weapons goes viral on social media
सोशल मीडिया पर असलहा के साथ वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक बार फिर असलहे के साथ वीडियो वायरल कर रंगबाजी का मामला सामने आया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर सब जिला रहेला अपने गुरूर में... बाकी रंगदारी चलेला गोरखपुर में, गाने के साथ वीडियो को वायरल किया गया है। देर रात पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी आरोपी रामगढ़ताल इलाके के बताए जा रहे हैं। आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वीडियो को नंदू निषाद नाम के युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से वायरल किया है। इसमें पांच युवक दो राइफल के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में दिखने वाला एक युवक जो प्रॉपर्टी डीलर का करीबी बताया जा रहा है। वह गले में सोने की चेन पहने है। चार युवक उसके अगल-बगल दो असलहों के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में कुछ और युवक भी हैं जो वीडियो और फोटो बनाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


नंदू निषाद ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। इसने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि भइया जी, किंग ऑफ गोरखपुर। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने युवकों की पहचान कर ली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed