{"_id":"6382e2cec030aa709b190901","slug":"video-of-passenger-offering-namaz-at-gorakhpur-railway-station-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: रेलवे स्टेशन पर यात्री के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, आरपीएफ जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: रेलवे स्टेशन पर यात्री के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, आरपीएफ जांच में जुटी
Sun, 27 Nov 2022 09:38 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 27 Nov 2022 09:38 AM IST
सार
यह वीडियो शनिवार को दोपहर का है। जब यात्री नमाज पढ़ने जा रहा था तो वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने मना भी किया था। लेकिन, नमाज पढ़ने वाले यात्री का कहना था कि आसपास मस्जिद न होने के चलते उसने नमाज पढ़ी, थोड़ी देर में ही ट्रेन है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर नमाज पढ़ता व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के नमाज पढ़ने का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। वीडियो में टोपी पहना यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर एसी वेटिंग हॉल के पास नमाज पढ़ता हुआ दिख रहा है। आरपीएफ वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
यह वीडियो शनिवार को दोपहर का है। जब यात्री नमाज पढ़ने जा रहा था तो वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने मना भी किया था। लेकिन, नमाज पढ़ने वाले यात्री का कहना था कि आसपास मस्जिद न होने के चलते उसने नमाज पढ़ी, थोड़ी देर में ही ट्रेन है। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। खानपान के स्टाल वालों और अन्य लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन