{"_id":"6a00f3cbb1b655654e04ed29","slug":"video-of-home-guard-taking-bribe-in-police-station-goes-viral-clerk-suspended-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1316684-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: थाने में घूस लेते होमगार्ड का वीडियो वायरल, मुंशी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: थाने में घूस लेते होमगार्ड का वीडियो वायरल, मुंशी निलंबित
विज्ञापन
गोरखपुर। पीपीगंज थाने में कथित तौर पर घूस लेते एक होमगार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर रुपये लेने से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने तत्काल जांच शुरू कर दी। मामले में थाने के मुंशी सूर्यकांत भारती को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक होमगार्ड थाने के अंदर कुर्सी पर बैठा दिखाई दे रहा है और कथित तौर पर रुपये लेकर जेब में रखता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीपीगंज थाने का है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक, पासपोर्ट सत्यापन से जुड़े कार्य के लिए लोगों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। आरोप है कि कुछ मामलों में सीधे पुलिसकर्मियों के बजाय होमगार्ड या अन्य कर्मचारियों के माध्यम से रुपये लिए जाते हैं। मामले की जांच के लिए कैंपियरगंज सीओ अनुराग सिंह ने पीपीगंज थाने पहुंचकर जांच की और अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पासपोर्ट सत्यापन का कार्य देख रहे मुंशी सूर्यकांत भारती को निलंबित कर दिया है। वहीं, संबंधित होमगार्ड को थाने से हटाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र भेजा गया है।