फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of death of cattle goes viral, creates panic

Gorakhpur News: गोवंशों की मौत का वीडियो वायरल, हड़कंप- 10 गोवंश मृत अवस्था में भी आए नजर

Tue, 13 Jan 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 01:00 AM IST
सार

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ठंड के कारण कई गाेवंश की मौत हो गई है। वीडियो में करीब 10 गोवंश मृत अवस्था में नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और स्थिति की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Video of death of cattle goes viral, creates panic
वायरल फोटो में मृत गोवंश दिखे - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में सोमवार को गोवंशों की मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को महेवा स्थित कान्हा उपवन का बताया जा रहा है, जिसमें कई गोवंश मृत अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। दोपहर बाद यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाने लगा, जिसके बाद नगर निगम में भी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


नगर निगम वीडियो की जांच करा रहा है। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। महेवा स्थित कान्हा उपवन में बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया गया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ठंड के कारण कई गाेवंश की मौत हो गई है। वीडियो में करीब 10 गोवंश मृत अवस्था में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो के वायरल होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और स्थिति की जांच शुरू कर दी। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा स्थल कान्हा उपवन का प्रतीत नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो कान्हा उपवन का नहीं है। वीडियो में जो दृश्य नजर आ रहे हैं, वे कान्हा उपवन से मेल नहीं खाते। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि कान्हा उपवन में गोवंश की सुरक्षा और देखभाल के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed