{"_id":"66df714d2276385e2d080b54","slug":"vice-chancellor-reviewed-the-preparations-for-nathpanth-international-seminar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-679717-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाथपंथ अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियों की कुलपति ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाथपंथ अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियों की कुलपति ने की समीक्षा
Sat, 09 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 09 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 14 और 15 सितंबर को नाथपंथ पर आयोजित होने वाली दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की समीक्षा कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की। विश्वविद्यालय में नाथपंथ पर आयोजित होने वाली यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी है।
कुलपति ने कहा कि संगोष्ठी को सफल व सार्थक बनाने के लिए प्रत्येक बिंदु पर ध्यान दिया जा रहा है। 14 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी होंगे।
उन्होंने सभी संयोजकों से तैयारियों की समग्र जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों को भी इस संगोष्ठी से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. राजवंत राव, प्रो. विनय सिंह, प्रो. शरद मिश्र, आयोजन सचिव डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, संयोजक डॉ. अमित उपाध्याय सहित सभी समितियों के संयोजक, सह संयोजक आदि उपस्थित रहे।