{"_id":"655d03a06a0b0f7823016936","slug":"vice-chancellor-released-the-book-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-376157-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुलपति ने किया पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुलपति ने किया पुस्तक का विमोचन
Wed, 22 Nov 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व आचार्य प्रो राम नरेश चौधरी द्वारा लिखित द्विभाषीय
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रशासनिक भवन के कमेटी हाल में विधि विभाग के पूर्व आचार्य प्रो. रामनरेश चौधरी के लिखे पुस्तक का विमोचन किया।
पुस्तक का विमोचन करते हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के विधि विभाग की सबसे खूबसूरत बात जो उसे बाकी विश्वविद्यालयो से अलग करती है, वह यह है कि यहां के सेवा निवृत्त शिक्षक भी विधि विभाग को अपने परिवार के जैसा ही मानते हैं। प्रो. रामनरेश चौधरी ने अपनी पुस्तक का परिचय देते हुए कहा कमर्शियल कोर्ट एक्ट 2015 का मुख्य उद्देश्य कमर्शियल विवादों का त्वरित एवं सुगम निवारण है। यह एक्ट वैश्विकरण के युग मे फॉरेन डिरेस्ट इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए भारत की ओर से की गई न्यायिक व्यवस्था को उल्लेखित करता है।
कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी की उपस्थिति में कार्यक्रम में विधि संकाय के अधिष्ठाता एवं विभाग के अध्यक्ष प्रो. अहमद नसीम ने कुलपति तथा प्रो. चौधरी का स्वागत किया। कार्यक्रम में गोरखपुर बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी और अनेक अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे।