फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Venus will remain until 8 June during this time you will not be able to work

8 जून तक अस्त रहेगा शुक्र, ज्योतिष के अनुसार नहीं हो सकेगा ये काम

Tue, 02 Jun 2020 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Jun 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Venus will remain until 8 June during this time you will not be able to work
प्रतीकात्मक तस्वीर।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह का अस्त होना बहुत महत्वपूर्ण घटना है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार हर साल, कुछ दिनों के लिए आकाश में ग्रह दिखाई नहीं देते हैं क्योंकि वे सूर्य के बहुत करीब आ जाते हैं। इसे ग्रह का अस्त या लोप होना भी कहा जाता है।

विज्ञापन


31 मई को शुक्र ग्रहवृष राशि में अस्त हो रहा है। इसके बाद 9 जून को सुबह उदय होगा। शुक्र अस्त होने के दौरान शुभ काम नहीं किए जाते हैं। बृहत्संहिता ग्रंथ के अनुसार शुक्र के अस्त होने से मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है। नौतपा की तेज गर्मी के दौरान देश में कई जगह बारिश होने की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन


शुक्र अस्त और उदय का समय
31 मई से 8 जून तक सूर्य से शुक्र की दूरी 10 डिग्री से भी कम रहेगी। इसी स्थिति को शुक्र का अस्त होना कहा जाता है। अस्त होने पर शुक्र का प्रभाव कम हो जाएगा। इस साल शुक्र तारा 8 दिनों के लिए ही अस्त हो रहा है। यानी 9 जून को सुबह शुक्र ग्रह उदय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • शुक्र ग्रह अस्त- 31 मई, रविवार को शाम करीब 7 बजकर 10 मिनट पर
  • शुक्र ग्रह उदय - 9 जून, मंगलवार को सुबह करीब 4 बजकर 40 मिनट पर


 

शुक्र के शुभ फल में आएगी कमी

31 मई को वृष राशि में शुक्र ग्रह के अस्त होने से इसका प्रभाव कम हो जाएगा और शुभ फलों में भी कमी आने लगेगी। शुक्र विलासिता का कारक ग्रह है। इसलिए इसके प्रभाव से सभी राशि वालों को हर तरह के सुख में कमी आ सकती है।

शुक्र के कारण कई लोगों के वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मुहूर्त चिंतामणिग्रंथ के अनुसार शुक्र अस्त होने के दौरान हर तरह के शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मांगलिक कामों की खरीदरी और अन्य संस्कार पूरे नहीं किए जा सकेंगे। इसके बाद 9 मई को शुक्र के उदय होने पर शुभ काम हो पाएंगे।

नहीं हो सकेंगे विवाह, गृह प्रवेश व अन्य शुभ काम
शुभ और मांगलिक मुहूर्त्त में गुरु और शुक्रका उदय रहना बहुत ही जरूरी होता है। इनके अस्त होने पर किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जा सकते हैं। 31 मई को पश्चिम दिशा में शुक के अस्त होने से विवाह, मुण्डन, सगाई, गृहारम्भ, गृहप्रवेश, सूरज पूजा, प्रॉपर्टी और अन्य मांगलिक कामों की खरीदारी नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed