फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vending zone to be built for 2500 track traders

2500 पटरी कारोबारियों के लिए बनेगा वेंडिंग जोन

Tue, 22 Dec 2020 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vending zone to be built for 2500 track traders
2500 पटरी कारोबारियों के लिए बनेगा वेंडिंग जोन
विज्ञापन

गोरखपुर। नए साल में खिचड़ी मेले तक शहर के करीब 2500 पटरी कारोबारियों को वेंडिंग जोन का तोहफा मिल सकता है। जिला प्रशासन की तरफ से कुछ जगहों पर काम पूरा हो गया है। खिचड़ी मेले तक बाकी का काम भी पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वेंडिंग जोन का तोहफा पटरी कारोबारियों को सौंपेंगे। जल्द ही शासन स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए वेंडिंग जोन के सात प्रस्ताव और भी मंजूर हो जाएंगे। इससे 6500 और पटरी कारोबारियों को लाभ मिलेगा।
दरअसल, कोराना काल में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा हटाए गए पटरी कारोबारियों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बयां की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डीएम और रेलवे के अफसरों को बुलाया। उन्होंने पटरी कारोबारियों के पुनर्वास के लिए वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए। रेलवे के अधिकारियों से भी उन्होंने कहा कि वे कोई योजना बनाएं ताकि पटरी कारोबारियों को रोजी-रोटी के लिए जगह मिल सके।
विज्ञापन

कुछ साल पहले नौ हजार लोगों को सर्वेक्षण कर चिह्नित किया गया था। इनमें 2500 लोगों के लिए टीन शेड बनाकर वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। आजाद चौक, ट्रांसपोर्टनगर चौकी, बस स्टैंड के निकट वेंडिंग जोन बना लिया गया है। यहां जल्द ही पटरी कारोबारियों को बसा दिया जाएगा। इसके अलावा सात प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित हैं। सीएम ने आश्वस्त किया है कि बाकी सात प्रस्ताव भी जल्द मंजूर करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- के. विजयेंद्र पांडिय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed