फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vehicles will not go towards Gorakhnath temple route will be changed

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं जाएंगे वाहन, 16 जनवरी की रात तक जारी रहेगा डायवर्जन

Fri, 13 Jan 2023 05:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Jan 2023 05:38 PM IST
सार

14 जनवरी की सुबह से 16 जनवरी की रात तक डायवर्जन जारी रहेगा। इसके बाद फिर 22 जनवरी, 24 जनचरी और 26 जनवरी और पांच फरवरी को डायवर्जन लागू रहेगा। गोरखनाथ मंदिर की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
Vehicles will not go towards Gorakhnath temple route will be changed
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति व खिचड़ी मेले को देखते हुए रुट डायवर्जन लागू कर दिया गया। 14 जनवरी की सुबह से 16 जनवरी की रात तक डायवर्जन जारी रहेगा। इसके बाद फिर 22 जनवरी, 24 जनचरी और 26 जनवरी और पांच फरवरी को डायवर्जन लागू रहेगा। गोरखनाथ मंदिर की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएंगे। श्रद्धालुओं के वाहन के पार्किंग के लिए स्थल निर्धारित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इन रास्तों से होकर गुजरेंगे वाहन

  • महराजगंज, फरेंदा, पीपीगंज से रेलवे स्टेशन , रोडवेज बस स्टेशन व शहर क्षेत्र में आने वाले चार पहिया, रोडवेज बस, ट्रक (श्रद्धालुओं के वाहन को छोड़कर) बरगदवां से भगवानपुर स्पोर्ट कॉलेज, खजांची चौराहा, पादरीबाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • रेलवे स्टेशन, यातायात मार्ग से बगरवां, पीपीगंज, सोनौली जाने वाले वाहन यूनिवर्सिटी चौक, मोहद्दीपुर, कौवाबाग, पादरीबाजार, खजांची, स्पोर्ट कॉलेज होकर जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वाराणसी, मऊ, बड़हलगंज की तरफ से आने वाले बस, ट्रक (श्रद्धालुओं के वाहन छोड़कर) बाघागाड़ा, कालेसर, जंगल कौड़िया, फोरलेन होते हुए जाएंगे।
  • लखनऊ, संतकबीरनगर से फरेंदा, सोनौली की ओर जाने वाली रोडवेज बस, ट्रक बाघागाड़ा, कालेसर, जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
  • महराजगंज, पिपराइच से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन एवं शहर क्षेत्र में आने वाले तीन, चार पहिया वाहन, बस पादरीबाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
  • यातायात तिराहा से बरगदवां, पीपीगंज की ओर जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन धर्मशाला, गंगेज, दुर्गाबाड़ी,ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
  • इंडस्ट्रीयल मोड़ से रेलवे स्टेशन, शहर क्षेत्र आने वाले दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन रामनगर चौराहा, नकहा ओवरब्रिज, स्पोर्ट कॉलेज, खजांची चौक, असुरन चौक होते हुए जाएंगे।


 

इन रास्तों पर वाहन प्रतिबंधित

  • जेपी हॉस्पिटल से गोरखनाथ ओवरब्रिज बरदगवां की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दुर्गाबाड़ी, सुभाषचंद्र बोस नगर कॉलोनी, ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
  • आरपीएफ ग्राउंड गोरखनाथ ओरवब्रिज से मंदिर लेबर तिराहा सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • दुर्गाबाड़ी से गोरखनाथ पुल के नीचे मंदिर की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सुभाष चंद्र बोस नगर से ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
  • रामलीला मैदान से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन सुभाष चंद्र बोस नगर ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
  • रसूलपुर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • दशहरीबाग तिराहा, हुमायूंपुर से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • कौड़ियहवा, ग्रीन सिटी मोड़ से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन तरंग ओवरब्रिज से गंगेज होते हुए जाएंगे।

इधर से जाएंगे वीआईपी वाहन
  • धर्मशाला, गंगेज चौक, सूरजकुंड ओवरब्रिज, अधियारीबाग, रसूलपुर दशहरी बाग, लगन पैलेस से गोरखनाथ मंदिर गेट नंबर चार से प्रवेश करेंगे।

यहां पर होगी वाहनों की पार्किंग
  • बिहार, बलिया, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर व जौनपुर से गोरखनाथ मंदिर आने वाली बस भगवती महिला महाविद्यालय परिसर में।
  • बिहार, वाराणसी, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर व जौनपुर से गोरखनाथ मंदिर आने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन आरपीएफ ग्राउंड दुर्गाबाड़ी तिराहा के पास।
  • शहर क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया, तीन पहिया वाहन लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल (गोरखनाथ पुल के नीचे)।
  • सूरजकुंड व उसके आसपास के मोहल्लों से आने वाले दो व चार पहिया वाहन रामलीला मैदान (मानसरोहर मंदिर के पास)।
  • बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, फरेंदा से आने वाले दो व चार पहिया वाहन लेबर तिराहा से रामनगर तिराहा तक सड़क के दोनों किनारे पर और बागीचा पार्किंग नथमलपुर में।
  • श्रद्धालुओं के चार पहिया वाहन औद्योगिक क्षेत्र मोड़, एमपी पॉलीटेक्निक से ग्रीन सिटी मार्ग, कुष्ठ  आश्रम के पीछे, सिंचाई विभाग कॉलोनी और स्प्रिंगर मोड़ पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed