{"_id":"63085fd769d5815b3f097b14","slug":"vehicles-trampled-dead-body-of-worker-overnight-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर में हाइवे पर रात भर मजदूर के शव को रौंदते रहे वाहन, नहीं पड़ी किसी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर में हाइवे पर रात भर मजदूर के शव को रौंदते रहे वाहन, नहीं पड़ी किसी की नजर
Fri, 26 Aug 2022 11:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:23 AM IST
सार
राम अतुल मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। बुधवार को मजदूरी करके लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। शव फोरलेन पर पड़ा था। लिहाजा, पूरी रात वाहन रौंदते रहे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार के रामनगर कड़जहां के पास फोरलेन पर हादसे में बुधवार की देर रात मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शव पूरी रात फोरलेन पर ही पड़ा रहा और आने-जाने वाले वाहन उसे कुचलते रहे। इससे शव क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
जेब से मिले आधार कार्ड की मदद से शव की पहचान कुसम्ही कोठी गांव निवासी राम अतुल (42) के रूप में की गई, फिर मामले की सूचना परिजनों को दी गई।
जानकारी के मुताबिक, राम अतुल मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। बुधवार को मजदूरी करके लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। शव फोरलेन पर पड़ा था। लिहाजा, पूरी रात वाहन रौंदते रहे। न तो पुलिस की नजर पड़ी और न ही किसी राहगीर ने ही पुलिस को बताने की जहमत उठाई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह जानकारी मिल सकी। इसके बाद पुलिस आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई।
पुलिस के गश्त पर उठे सवाल
इस घटना से पुलिस के गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि, रामनगर कड़जहां से महज 500 मीटर दूरी पर ही शव पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस गश्त पर होती तो मजदूर के शव पर नजर जरूर पड़ती।
विज्ञापन