{"_id":"6179975a1bc3ac6d7363d680","slug":"vc-gorakhpur-news-gkp414471619","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्य प्रो. मुरली मनोहर पाठक बने कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य प्रो. मुरली मनोहर पाठक बने कुलपति
विज्ञापन
लार के मुरलीमनोहर पाठक बने संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली के कुलपति
- फोटो : SALEMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार्य प्रो. मुरली मनोहर पाठक बने कुलपति
बधाई देने वालों का लगा तांता, लार में परिजनों ने बांटी मिठाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर/लार(देवरिया)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुरली मनोहर पाठक को श्री लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली का कुलपति नियुक्त किया गया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बुधवार को प्रो. पाठक को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रो. मुरली को संस्कृत एवं संस्कृत विधा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए हिंदी साहित्य सम्मेलन में महामहोपाध्याय की मानद उपाधि से विभूषित गया जा चुका है। प्रो. पाठक गोरखपुर के पहले ऐसे विद्वान हैं जिन्हें इस उपाधि से अलंकृत हुए हैं।
वहीं लार में आचार्य मुरलीमनोहर पाठक के कुलपति बनाने की खबर पहुंचते ही लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। नगर के वैश्यकर्णी वार्ड निवासी प्रो. पाठक के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने भी सभी का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
लार के वैश्यकर्णी वार्ड निवासी मुरली मनोहर पाठक की प्रारंभिक शिक्षा नगर के प्राथमिक विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने स्वामीदेव नंद मठ कालेज से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा टॉप कर प्रयागराज यूनिवर्सिटी से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई की। वहां भी विश्वविद्यालय में टॉप किया। पहली बार वे 1990 में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्त हुए। इसके बाद 2006 में गोरखपुर विश्वविद्यालय में बतौर संस्कृत विभाग के प्रोफेसर नियुक्त हुए। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविन्द मिश्रा, शिक्षक सभा के उप जिला संयोजक बलबीर सिंह दादा, शिक्षक शिशिर राय, भाजपा नेता विमलेश पाल धनगर, कुलदीप सिंह, विनय त्रिपाठी, कन्हैया पांडेय, अजित सिंह, निकुंज तिवारी, अनीस फातिमा, मुशर्रफ, अफरोज फातिमा, मुकेश यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि लोगों ने प्रो. पाठक के कुलपति बनने पर बधाई दी है।