फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Various information will be given in science festival program

आरएमआरसी: विज्ञान उत्सव कार्यक्रम में दी जाएगी विविध जानकारियां, जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम

Sun, 20 Feb 2022 09:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Feb 2022 09:24 AM IST
सार

विज्ञान उत्सव कार्यक्रम में दी जाएगी विविध जानकारियां, आरएमआरसी में 22 से 28 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम।

विज्ञापन
Various information will be given in science festival program
गोरखपुर आईसीएमआर आरएमआरसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) में एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सहयोग से 22 से 28 फरवरी तक ‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते’ सभी के लिए विज्ञान का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक साथ देश के 75 संस्थानों में आयोजित किया जा जाएगा, जिसमें कुल 75 प्रदर्शनी, 75 व्याख्यान, 75 फिल्में, 75 रेडियो वार्ता, 75 विज्ञान- साहित्यिक गतिविधियां, 75 पुस्तकें, 75 पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे और 75 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


आरएमआरसी के निदेशक डॉ रजनीकांत ने कहा कि यह विज्ञान का एक महापर्व है। इसमें बच्चों और युवाओं को कई वैज्ञानिक तथ्य पता चलेंगे। विज्ञान के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी से जागरूकता और विज्ञान के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। कविता लेखन, कविता पाठ नाटक, प्रश्नोत्तरी, रंगोली आदि विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में विज्ञान वर्ग के स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्हें आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। सभी स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इस संबंध में जानकारी एवं समन्वय के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक व नोडल अधिकारी डॉ अशोक पांडेय से 9453033848 एवं ईमेल  पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed