फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vande Bharat will run from Prayagraj timetable sent to board for Gorakhpur

Good News: प्रयागराज से चलेगी वंदे भारत, गोरखपुर के लिए बोर्ड को भेजी गई समय सारिणी

Tue, 23 Aug 2022 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Aug 2022 12:00 PM IST
सार

वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए समयसारिणी का प्रस्ताव मांगे जाने पर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि वंदे भारत के चलने से गोरखपुर से प्रयागराज व लखनऊ की यात्रा आसान हो जाएगी। यह गोरखपुरवासियों के लिए बड़ा तोहफा होगा।

विज्ञापन
Vande Bharat will run from Prayagraj timetable sent to board for Gorakhpur
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रयागराज से लखनऊ तक हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को चलाने के प्रस्ताव को अगर गोरखपुर तक विस्तारित किया गया, तो लखनऊ की दूरी 3:50 घंटे में ही तय हो जाएगी। नार्थ सेंट्रल रेलवे (एनसीआर) ने इस ट्रेन को प्रयागराज से लखनऊ तक चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे से लखनऊ से गोरखपुर तक ट्रेन चलाने के लिए समय सारिणी की सूचना मांगी थी, जिसे रेल प्रशासन ने भेजा दिया है।  
विज्ञापन


दरअसल, वंदेभारत को चलाने के लिए रेलवे ने पूरे देश में तैयारी की है। योजना के मुताबिक 2024 तक 400 ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। इसी क्रम में सभी रेलवे जोन से प्रस्ताव मांगा जा रहा है। एनसीआर ने भी एक प्रस्ताव प्रयागराज से लखनऊ तक के लिए भेजा था। रेलवे बोर्ड ने लखनऊ से गोरखपुर तक ट्रेन को चलाने की संभावनाओं पर मंथन शुरू किया है। जिसके बाद बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे से उपलब्धता को लेकर समय सारिणी मांगी थी, जिसे बीते सप्ताह भेज दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली के लिए एनईआर ने भेजा है प्रस्ताव
फरवरी में बजट आने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया था। इसे लेकर सदर सांसद रवि किशन ने पत्र लिखकर मांग उठाई थी। अब गोरखपुर के न्यू वाशिंग पिट में अलग से एक कवर शेड बनाने और साथ ही ट्रेन को वहां तक पहुंचाने के लिए रेल ट्रैक का विद्युतीकरण कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद रवि किशन ने जताई खुशी
वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए समयसारिणी का प्रस्ताव मांगे जाने पर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि वंदे भारत के चलने से गोरखपुर से प्रयागराज व लखनऊ की यात्रा आसान हो जाएगी। यह गोरखपुरवासियों के लिए बड़ा तोहफा होगा। रेलवे प्रशासन ट्रेन संचालन की तैयारियों में जुटा है। जल्द ही दिल्ली से गोरखपुर के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इसका प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जल्द ही ट्रेन चलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed