फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vande Bharat will run from Gorakhpur to Patna, Varanasi and Delhi

Gorakhpur News: गोरखपुर से पटना, वाराणसी और दिल्ली के लिए चलेगी वंदेभारत

Wed, 15 May 2024 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat will run from Gorakhpur to Patna, Varanasi and Delhi
नई सरकार गठित होने पर पहले 100 दिन के कार्यों की बन रही है रूपरेखा
विज्ञापन


नकहा जंगल स्टेशन पर बनेगा वंदेभारत का वाशिंग पिट और मेंटेनेंस सेंटर

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सरकारी विभागों ने सरकार गठन के बाद होने वाले कार्यों को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे में नई सरकार के पहले 100 दिन के कार्यों की योजना बनाई जा रही है। इसमें सबसे ऊपर है गोरखपुर में वंदेभारत के वाशिंग पिट और मेंटेनेंस डिपो का निर्माण। इसके अलावा गोरखपुर से दिल्ली, पटना और वाराणसी के लिए वंदेभारत ट्रेन चलाने की भी तैयारी है। गोरखपुर-छपरा रूट पर ऑटो ब्लॉक सिग्निलिंग का कार्य भी नई सरकार के गठन के बाद ही पूरा होगा।
एनईआर में पिछले एक साल से लगातार आधारभूत ढांचा के विकास का कार्य चल रहा है। इस क्रम में बाराबंकी से छपरा के बीच रेल लाइन के दोनों तरफ फेन्सिंग, लखनऊ-छपरा के बीच तीसरी लाइन का डीपीआर, गोरखपुर-छपरा रूट पर ऑटो ब्लॉक सिग्नलिंग, सहजनवां-दोहरीघाट और घुघली-आनंदनगर रूट पर निर्माण कार्य आरंभ करने के लिए टेंडर प्रक्रिया आदि के काम कराए जा चुके हैं। कैंट-वाल्मीकिनगर रेल मार्ग के दोहरीकरण के लिए भी कार्य आरंभ हो चुका है। अब पूरा फोकस इस पर है कि जून में नई सरकार के गठन के बाद कौन से काम पहले कराए जाएंगे।
विज्ञापन

--
वंदेभारत के लिए हो रही है तैयारी
रेलवे अब नई ट्रेन के रूप में वंदेभारत और अमृत भारत को चलाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर से लखनऊ-प्रयागराज वंदेभारत चलने के बाद अब गोरखपुर से पटना, गोरखपुर से वाराणसी और गोरखपुर से दिल्ली के बीच वंदेभारत चलाने की योजना है। गोरखपुर-दिल्ली वंदेभारत को स्लीपर कोच के साथ चलाने का प्रस्ताव है, हालांकि अभी इसमें वक्त लगेगा। वंदेभारत-अमृतभारत ट्रेनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर में इसके वाशिंग पिट व मेंटेनेंस डिपो बनाने का भी प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए नकहा जंगल स्टेशन के पास जमीन भी देखी गई है। उम्मीद है कि नई सरकार बनने के पर पहले 100 दिन में ही इसे भी मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed