{"_id":"6910fe4955875a16fa0edf16","slug":"valenton-football-club-crowned-champions-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1129560-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वैलेंटन फुटबॉल क्लब बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वैलेंटन फुटबॉल क्लब बनी चैंपियन
विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में गोरखपुर फुटबॉल लीग 2025 प्रतियोगिता की विजेता वैलेंटाइन फुटबॉल क्ल
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में रविवार को गोरखपुर फुटबाॅल लीग का फाइनल मुकाबला सद्भावना क्लब और वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब के बीच खेल गया। इसमें वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब ने सद्भावना क्लब को 5-3 से हराकर विजेता बनी।
फाइनल मैच के निर्धारित अवधि में दोनों टीमें गोल के अवसरों का लाभ न ले सकी अंत तक मैच गोल रहित बराबरी पर रहा। इसके बाद परिणाम के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब 5-3 से मैच जीतकर प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। इस मैच के निर्णायक विकास कुमार ,अमरनाथ, भुवाल प्रसाद और रतन सिंह रहे।
प्रतियोगिता का मैन ऑफ दी टूर्नामेंट का पुरस्कार आदित्य यादव, वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब, प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर आनंद, सद्भावना क्लब, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रवि, वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब ,फुटबॉल के उदीयमान खिलाड़ी का इनाम मोहम्मद यासिर, एमपी इंटर कॉलेज, गोल्डन बूट आदित्य यादव और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सद्भावना के आनंद को दिया गया।
विज्ञापन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार गौतम, विशिष्ट अतिथि पूर्व क्रिकेट सचिव कैप्टन राधेश्याम सिंह, उपेंद्र मणि त्रिपाठी, एनपी गौड़, और हमजा खान रहे। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजन सचिव डॉक्टर अमिल हयात खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आनंद सिंह, देव आनंद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजेश यादव, शशांक तिवारी, विवेक यादव, भूपेंद्र मिश्रा सुमित चौबे आदि मौजूद रहे।