फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Valentine's Week: Earlier you gave gifts, now you will make you feel love by giving a magic hug.

वैलेंटाइन सप्ताह : पहले दिए उपहार, अब जादू की झप्पी देकर कराएंगे प्यार का एहसास

Mon, 12 Feb 2024 11:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 11:09 AM IST
सार

गोरखपुर में भी इश्क का सप्ताह यानि वैलेंटाइन प्रेमी जोड़ों के लिए काफी खास होता है। इसके हर दिन को वे अपने अंदाज से मनाते हैं। सप्ताह का छठवां दिन हग डे के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
Valentine's Week: Earlier you gave gifts, now you will make you feel love by giving a magic hug.
वैलेंटाइन डे की तैयारी में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में भी इश्क का सप्ताह यानि वैलेंटाइन प्रेमी जोड़ों के लिए काफी खास होता है। इसके हर दिन को वे अपने अंदाज से मनाते हैं। सप्ताह का छठवां दिन हग डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग जादू की झप्पी देकर अपने प्यार का एहसास कराते हैं। गोरखपुरवासी भी उपहार देने के बाद आज जादू की झप्पी देकर इस दिन को मनाएंगे।

विज्ञापन


12 फरवरी को विश्व भर में हग डे के रूप में मनाया जाता है। जब हम किसी शख्स को गले लगाते हैं, तो हमारे शरीर से कई हार्मोन निकलते हैं जो हमारे लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जिससे हम प्यार करते हैं उसके प्रति हमारा प्यार और विश्वास भी बढ़ जाता है। इस दिन को मनाने के लिए गोरखपुरवासियों में भी खूब उत्साह है।
विज्ञापन


बाजार ने भी इसके लिए अपनी तैयारी कर ली है। वैलेंटाइन सप्ताह के लिए गोरखपुर के बाजार में कई तरह के उपहार उपलब्ध हैं। अपनी-अपनी पसंद के अनुसार लोग इसे खरीद कर भेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में इस तरह के उपहारों की मांग
वैलेंटाइन सप्ताह के लिए प्रेमी जोड़े ऐसे उपहार खरीद रहे हैं जो यादगार रहे। इस समय फोटो फ्रेम लैंप, श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण मूर्ति, चॉकलेट गिफ्ट हैंपर, मेकअप सेट की मांग है। दुकानदार मनीष ने बताया कि अभी तक दिन के हिसाब से उपहारों की मांग थी। हग डे पर भी लोग अपने प्रियजनों को कुछ उपहार देकर प्यार का एहसास कराने की तैयारी में हैं।

बोले युवा.

विवेक सिंह ने कहा, हमारे लिए दोस्त ही सब कुछ हैं। उनको श्रीराम दरबार भेंट करेंगे और जादू की झप्पी देकर इस दिन को मनाएंगे।

अभिजीत शर्मा बताते हैं कि चॉकलेट और प्रॉमिस डे के बाद अब बाकी बचे दिनों को मनाने की तैयारी है। हग डे के लिए भेंट करने के लिए उपहार ले लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed