फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vaccine expected after January 10 currently not a single dose

Gorakhpur News: 10 जनवरी के बाद वैक्सीन मिलने की उम्मीद, फिलहाल एक भी डोज नहीं

Tue, 03 Jan 2023 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Jan 2023 12:20 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही नेजल वैक्सीन भी मिलने की उम्मीद है। इस माह के अंत तक यह वैक्सीन भी मिल जाएगी। यह वैक्सीन नाक के रास्ते लोगों को दी जाएगी। इसमें सुई का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही स्वास्थ्य विभाग, कर्मियों को ट्रेनिंग भी देगा।

विज्ञापन
Vaccine expected after January 10 currently not a single dose
कोविड का वैक्सीन लगवाती छात्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैक्सीन की मांग बढ़ गई है। गोरखपुर जिले में अभी वैक्सीन की एक भी डोज उपलब्ध नहीं है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने शासन को पत्र भेजा है। उम्मीद है कि 10 जनवरी के बाद जिले में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। दिसंबर के अंत में कोरोना का एक संक्रमित मरीज मिला था। यह संख्या अब बढ़कर चार हो गई है। इसके बाद से लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए आगे आने लगे हैं।
विज्ञापन

 
जहां पहले बूस्टर डोज के लिए विभाग को लोग नहीं मिल रहे थे, वहीं अब प्रतिदिन 40 से 50 लोग वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल के एमआरआई सेंटर पर बने बूथ पर पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें निराशा हाथ लग रही है। ऐसा इसलिए कि जिले में वैक्सीन की एक भी डोज उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के 37 फीसदी लोगों ने ही अब तक बूस्टर डोज लगवाई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि वैक्सीन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। आते ही बूथ बनाकर बूस्टर डोज लगाई जाएगी।


नेजल वैक्सीन इस माह के अंत तक आने की उम्मीद
स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही नेजल वैक्सीन भी मिलने की उम्मीद है। इस माह के अंत तक यह वैक्सीन भी मिल जाएगी। यह वैक्सीन नाक के रास्ते लोगों को दी जाएगी। इसमें सुई का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही स्वास्थ्य विभाग, कर्मियों को ट्रेनिंग भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed