कोरोना पर वार जारी: बस्ती में 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने किया टीकाकरण सत्र का उद्घाटन, युवाओं में टीकाकरण को लेकर दिखा उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री महोदय सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि जिले में अब 18 वर्ष से ऊपर आयु के सभी युवक-युवतियों को टीका लगवाया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में आईडी मिलान काउंटर, वेटिंग रूम, आबर्जवेशन रूम तथा आकस्मिक चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर आयुक्त अनिल कुमार सागर, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, सीएमएस डॉ. आलोक वर्मा, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. रामप्रकाश, डॉ. राकेश मणि, डॉ. वीके वर्मा, यूनिसेफ के आलोक राय, यूएनडीपी के हरेंद्र मिश्रा तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
दूसरी खुराक 84 दिन बाद
सीएमओ डॉ.. अनूप कुमार ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक 84 दिन के बाद लगने पर अधिक प्रभावशाली है। इसलिए आज जिनको यह टीका लगा है, उन्हें अब 84 दिन के बाद दूसरा डोज का टीका लगवाया जाएगा।
बोले युवा, हारेगा कोरोना जीतेंगे हम
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रतीक श्रीवास्तव, ईशिका, सपना, पवन पांडेय तथा हर्ष श्रीवास्तव काफी खुश नजर आए। कहा कि कोरोना हारेगा और हम सभी की जीत होगी। कहा कि 16 जनवरी 2021 से कोविड का टीकाकरण शुरू होने के बाद से वह इस दिन का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई भी दी।
प्रतीक ने कहा कि टीका लगवाने की उनकी इच्छा पूरी हुई, अब वे 84 दिन पर इसका सेकेंड डोज अवश्य लगवाएंगे। ईशिका ने कहा कि कोविशील्ड टीका पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए इसको लगवाकर हम सभी सुरक्षित महसूस करेंगे।
पवन पांडेय ने कहा कि टीका लगवाने के बाद भी वह प्रोटोकाल का पालन करेंगे। हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि टीका लगवाकर अत्यंत सुकून महसूस हो रहा है। इसके बाद भी वे मास्क लगाना, हाथों को धोना तथा दो गज की दूरी बनाए रखेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।