फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vaccination of pregnant women also started and 18 thousand people got corona vaccine in gorakhapur

गोरखपुर में टीकाकरण: कड़ी धूप में भी दिखा उत्साह, 18 हजार लोगों ने लगवाया कोरोना टीका

Fri, 16 Jul 2021 09:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Jul 2021 09:16 AM IST
सार

गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण शुरू, पहले दिन एक भी महिला नहीं पहुंची। 13767 लोगों को पहली तथा 4290 लोगों को लगी दूसरी डोज।
 

विज्ञापन
Vaccination of pregnant women also started and 18 thousand people got corona vaccine in gorakhapur
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण में गुरुवार को गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण शुरू हुआ। हालांकि पहले दिन कोई भी गर्भवती टीका लगवाने नहीं पहुंची। वहीं टीका लगवाने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। कड़ी धूप के बाद भी बूथों पर लाइनें लगी रहीं। 18 हजार से अधिक लोगों को कोरोना टीका लगाया गया।
विज्ञापन


जिले में करीब 73 बूथों पर 18057 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें 13767 लोगों को पहली डोज जबकि 4290 लोगों को दूसरे डोज लगाई गई। जिला अस्पताल सहित कई बूथों पर टीका लगवाने के लिए लोग ज्यादा संख्या में पहुंचे। कड़ी धूप में भी लोगों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। एडिशनल सीएमओ डॉ. एनके पाण्डेय ने बताया कि जिले के किसी बूथ से किसी गर्भवती के टीका लगवाने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


कोरोना के दो मरीज मिले
गोरखपुर जिले में गुरुवार को कोरोना के दो संक्रमित मिले हैं। वहीं लगातार पांचवें दिन कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59332 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 58429 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 847 की मौत हो चुकी है। 56 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed