फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vaccination for foot and mouth disease

Gorakhpur News: मुंहपका एवं खुरपका रोग का होगा टीकाकरण

Fri, 23 Jan 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Vaccination for foot and mouth disease
-बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को सीडीओ ने झंडी दिखाकर किया रवाना, हर ब्लाॅक में जाएंगे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एफएमटी टीकाकरण के सातवें चरण का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर से बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को झंडी दिखाकर किया। इनसे खुरपका, मुंहपका रोग का टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही पशुओं की टैगिंग भी की जाएगी।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि इस योजनांतर्गत जनपद में 374800 एफएमडी वैक्सीन पशुओं को लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खुरपका एवं मुंहपका एक संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमित पशु से दूसरे पशुओं में तेजी से फैलती है। इसके कारण पशुओं में तेज बुखार, मुंह में लार आना, मुंह में छाले एवं पशु के खुर में घाव हो जाता है, जिससे दुधारु पशुओं के दुग्ध उत्पादन में गिरावट आती है।
विज्ञापन

इस क्रम में जनपद के प्रत्येक विकास खंड स्तर पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है। जनपद में टीकाकरण के लिए 40 टीमों का गठन किया गया है। इनमें संबंधित विकास खंड के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी / पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, स्थानीय पैरावेट एवं वैक्सीनेटर हैं, जो जनपद के प्रत्येक ग्राम में रोस्टरवार बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहन से पशु पालकों के द्वार पर पहुंचकर पशुओं का निशुल्क टीकाकरण करने के साथ-साथ टैगिंग का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार वर्मा, डॉ. नवीन कुमार वर्मा, डॉ. रितेश कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डॉ. बीके सिंह, पशु चिकित्साधिकारी / नोडल अधिकारी (एफएमडीसीपी) डॉ. सरोज चौधरी, डॉ. सुधीर कुमार पटेल, डॉ. विकास सिंह, डॉ. मनीष चंद्र, पशुधन प्रसार अधिकारी आशीष यादव, नवीन कुमार, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed