फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uttar Pradesh was once a sick state, now industrial houses are investing.

Gorakhpur News: पहले बीमारू राज्य था उत्तर प्रदेश, अब औद्याेगिक घराने कर रहे निवेश

Sun, 25 Jan 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh was once a sick state, now industrial houses are investing.
गोरखपुर। जिला प्रशासन एवं संस्कृत विभाग की ओर से विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश की थीम पर शनिवार को प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह (अतुल सिंह) ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश के रूप में जाना जाता था। अब यहां औद्योगिक घराने निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही में बदलाव दिखने लगा। पहले यहां औद्योगिक घराने निवेश करने से डरते थे। आज यूपी चौमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स, युवा कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, उद्योग विभाग व महिला कल्याण विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह व महेंद्र पाल सिंह, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी राजकरन नय्यर, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed