{"_id":"69cd84d7aa025b9ea20dbdac","slug":"uttar-pradesh-ncc-department-head-major-general-gaurav-gautam-inspected-the-group-headquarters-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1276433-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एनसीसी के प्रशिक्षण को बनाएं और प्रभावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एनसीसी के प्रशिक्षण को बनाएं और प्रभावी
Thu, 02 Apr 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश एनसीसी के विभागाध्यक्ष मेजर जनरल गौरव गौतम ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान बुधवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनसीसी की योजनाओं और प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर जोर दिया।
ग्रुप मुख्यालय में ब्रिगेडियर परिमल भारती सहित विभिन्न बटालियनों के अधिकारियों ने मेजर जनरल गौरव का स्वागत किया व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। उन्होंने ग्रुप मुख्यालय के विभिन्न अनुभागों का विस्तृत निरीक्षण किया। भंडार, आयुध संग्रहालय और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने संसाधनों के बेहतर उपयोग और व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। ब्रिगेडियर परिमल भारती ने एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी दी।