फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में सीएम योगी की होली: भगवान नरसिंग की शोभायात्रा में बरसाया गुलाल, चारों तरफ उत्साह का माहौल

Wed, 08 Mar 2023 02:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Mar 2023 02:15 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सभी को होली की हार्दिक बधाई देता हूं, होली हमेशा इस बात की प्रेरणा देता है किसी प्रकार की घृणा, ईर्ष्या अपने मन में किसी के प्रति न रखें।

विज्ञापन
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath participates in Holi celebrations at Gorakhnath Temple in Gorakhpur
सीएम योगी ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में खड़ा होना हमारी सांस्कृतिक ताकत है। सामूहिकता के भाव से चुनौतियों से जूझकर एक दूसरे का संबल बनना हमारी विशेषता है। हमें संघर्षों से जूझने और सामूहिकता के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राचीन पर्वों-त्योहारों की श्रृंखला से समृद्धशाली संस्कृति से मिलती है।



सीएम योगी बुधवार को होली के पावन पर्व पर घण्टाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकलने वाली रंगभरी शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।सभी नागरिकों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सामूहिकता के भाव से उत्साह, उमंग और सकारात्मकता को एक दूसरे में बांटकर आगे बढ़ते रहेंगे तो समाज में कहीं भी कोई अभाव नहीं रहेगा।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ विकास की सोच वाली सरकार भी यही कार्य करती है। सीएम योगी ने कहा कि हमारी ऋषि परंपरा ने विशिष्ट घटनाओं को पूर्व बनाकर प्रेरणा दी है। ये पर्व हमें मिलजुल कर समाज को समृद्ध बनाने तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने को प्रेरित करते हैं।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath participates in Holi celebrations at Gorakhnath Temple in Gorakhpur
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में दो वर्षों तक पूरी दुनिया कोरोना से प्रभावित थी। हर व्यक्ति के मन में संशय रहता था। पर, आज कोरोना का भय दूर हो गया है। कोरोना पूरी तरह समाप्त है और सभी लोग उमंग व उत्साह से पर्व-त्योहार मना रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना प्रबंधन का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, पूरी दुनिया में उसकी सराहना हुई।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath participates in Holi celebrations at Gorakhnath Temple in Gorakhpur
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

महामारी से कैसे लड़ा जाना चाहिए, नागरिकों के प्रति किस तरह की संवेदना होनी चाहिए, एक-एक व्यक्ति की देखभाल कैसे होनी चाहिए। यह सब भारत में इसलिए सफलता पूर्वक संभव हो पाया क्योंकि यहां पीएम मोदी का नेतृत्व था। सीएम योगी ने कहा कि होली हो या दिवाली, रक्षाबंधन हो या शिवरात्रि या फिर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, श्रीरामनवमी। कोई भी पर्व एकाकीपन का एहसास नहीं कराता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath participates in Holi celebrations at Gorakhnath Temple in Gorakhpur
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

हमारे पर्व और त्योहार सामूहिकता के दर्शन हैं। जैसे एक व्यक्ति से यज्ञ नहीं हो सकता उसी तरह से एकाकी भावना से पर्व व त्योहार भी नहीं मनाए जा सकते। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार सामाजिक, सांस्कृतिक यज्ञ हैं और जब हम सामूहिकता के भाव से इसमें जुड़ते हैं तो पर्व की खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath participates in Holi celebrations at Gorakhnath Temple in Gorakhpur
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने कहा कि भक्त प्रह्लाद, हिरण्यकश्यप और होलिका की मौजूदगी हर कालखंड में होती है। पर, परमात्मा की कृपा प्रह्लाद अर्थात धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने वाले भक्त को ही मिलती है। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र की भक्ति करते हैं, समाज का हित सोचते हैं और लोक कल्याणकारी कार्य करते हैं परमात्मा की कृपा उसी पर होती है। विघटनकारी, अराजक और अनुशासनहीन तत्वों पर परमात्मा की कृपा कभी नहीं होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed