{"_id":"63bd0049f716e765697dc23a","slug":"used-to-steal-bikes-by-doing-reiki-with-e-rickshaw-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ई-रिक्शा से रेकी कर करते थे बाइक चोरी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ई-रिक्शा से रेकी कर करते थे बाइक चोरी, चार गिरफ्तार
Tue, 10 Jan 2023 11:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:36 AM IST
सार
सूचना पर दोनों चौकी इंचार्ज नौका विहार चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की बात कबूल की है। पुलिस ने चारों की निशानदेही पर पांच बाइक बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल पुलिस ने शहर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पांच बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपियों ने बताया कि ई-रिक्शा किराये पर लेकर पहले वह रेकी करते थे, फिर चोरी की वारदात करते थे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बाइक खड़ी होने के बाद वहां कुछ देर तक रुकते भी थे, ताकि यह पता चल सके कि कितनी देर तक पार्किंग में बाइक खड़ी रहती है। इसके बाद सही समय देखकर चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर सिंह ने बताया कि इलाके में चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद एसएसपी व एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस टीम को लगाया गया था। इसी बीच आजाद नगर चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम आनंद सिंह, आजाद चौक चौकी इंचार्ज आशीष सिंह की टीम को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि नौकायन के पास चोरी की बाइक के बारे में कुछ बदमाश आपस में बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना पर दोनों चौकी इंचार्ज नौका विहार चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की बात कबूल की है। पुलिस ने चारों की निशानदेही पर पांच बाइक बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहपुर के बिछिया हनुमान मंदिर निवासी जगन निषाद, यहीं के रमेश निषाद, विजय निषाद व गगहा के कौड़ीराम कलानी निवासी सत्यम निषाद के रूप में हुई है।