फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Used to do ganja business under guise of Divyang

Gorakhpur: दिव्यांग की आड़ में करते थे गांजा का कारोबार, ऐसे खुला राज और हो गए गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2022 12:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Aug 2022 12:40 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि पूछताछ में आरोपी युवक ने अपने साथियों का नाम बताया है। बिहार से गोरखपुर में गांजे की खेप आ रही है। पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Used to do ganja business under guise of Divyang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के डोमवा ढाले के पास पान की गुमटी में दिव्यांग को बैठाकर गांजा का कारोबार करने के आरोपी युवक को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिव्यांग से सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके पास से 25 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान देवरिया के सलेमपुर बाजार वार्ड नंबर चार निवासी राहुल जायसवाल के रूप में हुई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

 
एसपी सिटी ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हुक्काबार पर कार्रवाई की गई थी। लोगों से अपील की गई थी कि वह मादक पदार्थ की बिक्री के बारे में जानकारी दें। एक आम आदमी के जरिये ही पुलिस को सूचना मिली कि डोमवा डाले के पास गांजा बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर रामगढ़ताल इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर, आजाद नगर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह और एसओजी प्रभारी मनीष यादव की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि पूछताछ में आरोपी युवक ने अपने साथियों का नाम बताया है। बिहार से गोरखपुर में गांजे की खेप आ रही है। पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed