{"_id":"6123c7dc8c79e43b33703dec","slug":"upsssc-pet-2021-exam-today-at-73-centers-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC PET 2021: आज 73 सेंटरों पर पीईटी परीक्षा, 40 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC PET 2021: आज 73 सेंटरों पर पीईटी परीक्षा, 40 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Tue, 24 Aug 2021 07:21 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:21 AM IST
सार
जिला प्रशासन की तरफ से 25 सेक्टर और 77 स्टैटिक मजिस्ट्रेट किए गए तैनात, पेपर ले आने और उत्तर पुस्तिका ले जाने की जिम्मेदारी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के 73 केंद्रों पर मंगलवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) होगी। इस संबंध में जिला प्रशासन और नोडल एजेंसी आर्मी स्कूल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 40685 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
पहली पारी सुबह 10-12 बजे और दूसरी पाली तीन से शाम पांच बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा में भी 40685 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। शांतिपूर्ण माहौल में नकलविहीन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की तरफ से 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 77 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
पेपर ले आने और उत्तर पुस्तिका ले जाने की जिम्मेदारी केंद्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट की होगी। प्रत्येक तीन से चार परीक्षा केंद्रों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है जो निरंतर भ्रमण कर संबंधित केंद्र पर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह प्रत्येक केंद्र पर एक-एक केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे के सभी फोटोकॉपी मशीन की दुकानें बंद रहेंगी। अभ्यर्थियों से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।