{"_id":"60d4446c8ebc3e298720111c","slug":"upsc-result-brother-and-sister-of-gorakhpur-increased-value-of-area-by-passing-examination-of-union-public-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: भाई-बहन ने रोशन किया गोरखपुर का नाम, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम के बल पर हासिल किया लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: भाई-बहन ने रोशन किया गोरखपुर का नाम, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम के बल पर हासिल किया लक्ष्य
Thu, 24 Jun 2021 02:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Jun 2021 02:08 PM IST
सार
पूजा ने वर्ष 2020 की संयुक्त स्वास्थ्य सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 23वां स्थान प्राप्त करते हुए भारतीय रेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी का पद प्राप्त किया और विनय ने 18वां स्थान प्राप्त करते हुए नागर विमानन मंत्रालय में सहायक निदेशक ग्रुप ए गजेटेड का पद प्राप्त किया।
विज्ञापन
पूजा और विनय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी भाई- बहन ने कठिन परिश्रम व मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
ध्रुवचन्द चौरसिया के बड़े पुत्र विनय चौरसिया वायु यातायात अधिकारी हैं और पुत्री पूजा चौरसिया गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करके एमडी की तैयारी में लगीं है। दोनों भाई बहन ने स्वाध्याय करते हुए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण किया। पूजा ने वर्ष 2020 की संयुक्त स्वास्थ्य सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 23वां स्थान प्राप्त करते हुए भारतीय रेलवे में सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी का पद प्राप्त किया और विनय ने 18वां स्थान प्राप्त करते हुए नागर विमानन मंत्रालय में सहायक निदेशक ग्रुप ए गजेटेड का पद प्राप्त किया।
किसान परिवार से संबंध रखने वाले विनय ने बताया कि वे पिछले ग्यारह वर्षों से सेवा में हैं। वायु यातायात नियंत्रक, हवाई अड्डा प्रभारी और प्रशिक्षक भी रहे हैं। इस दौरान वह गुवाहाटी, तेजपुर और तत्काल में प्रयागराज में तैनात हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि उनकी रुचि विभिन्न विषयों के साथ विभिन्न भाषाओं में भी है। तत्काल में वायु यातायात अनुदेशक भी हैं और विमानन अंग्रेजी भाषा के प्रशिक्षक भी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन के मानकों के अनुसार अंग्रेजी भाषा में उच्चतम स्तर भी प्राप्त किया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर दोनों भाई- बहन ने बापू इंटर कॉलेज के शिक्षकों का मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद भी किया और पूजा ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों का धन्यवाद किया। वहीं विनय ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद करते हुए अपने बाबा स्व. बलिकरन प्रसाद और अपने मामा स्व. डॉक्टर विश्वमोहन भाटिया को याद किया और सफलता को माता पिता और परिवार को अर्पित किया।