फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP's development will be visible in International Trade Fair

Gorakhpur News: इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखेगा यूपी का विकास

Tue, 19 Sep 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 19 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
UP's development will be visible in International Trade Fair
सिलाई मशीन से लेकर मिठाई के डिब्बे तक रखे जाएंगे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक आयोजित हो रहा है इंटरनेशनल ट्रेड फेयर
गोरखपुर से साहू समूह, एसडी इंटरनेशनल और सिद्धि विनायक पैकेजर्स समेत 12 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 21 से 25 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में गोरखपुर की सिद्धि विनायक पैकेजर्स की तरफ से मुख्यमंत्री की फोटो युक्त यूपी की विकास यात्रा थीम पर बने पैकेट्स रखे जाएंगे। यह पैकेट विदेशी मेहमानों को गिफ्ट के तौर पर दिए जाएंगे, जिससे कि यूपी और गोरखपुर की ब्रांडिंग हो सके। इसके अलावा साहू समूह की तरफ से सिलाई मशीन से लेकर कूलर-पंखा तक और एसडी इंटरनेशनल की तरफ से पैकेजिंग आइटम रखे जाएंगे। इसके जरिए बदल रहे यूपी और बदल रहे गोरखपुर को प्रदर्शित किया जाएगा।
शहर के फातिमा बाईपास के अपना कारोबार चलाने वाली संगीता पांडेय आज प्रमुख महिला उद्यमी बन चुकी हैं। ये और इनके साथ जुड़ीं करीब 150 महिलाएं कागज और हार्डबोर्ड से मिठाई व अन्य सामन पैक करने का डिब्बा बनाती हैं। संगीता बताती हैं कि अपने वाहन से महिलाओं के घर कच्चा माल भेजती हैं और वहां से तैयार माल अपने ही वाहन से वापस भी मंगाती हैं। उन्हें डिब्बे की संख्या के आधार पर भुगतान करती हैं। इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के लिए डिब्बों को खास डिजाइन में तैयार किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री की फोटो के अलावा अयोध्या और गोरखनाथ मंदिर की फोटो भी है। इसे नाम दिया गया है यूपी की विकास यात्रा। इस ट्रेड फेयर में आने वाले विदेशी मेहमानों को यह गिफ्ट दिया जाएगा, जिससे कि यूपी और गोरखपुर की पहचान दूर-दूर तक पहुंचे।
विज्ञापन

------------
साहू समूह सिलाई मशीन से लेकर टीबी तक रखेगा ट्रेड शो में
वर्ष 1945 में गोरखपुर में सिलाई मशीन बनाने का कारखाना लगाने वाली साहू सिलाई मशीन कंपनी आज पूर्वांचल की पहचान बन चुकी है। अब यह कंपनी कूलर-पंखा समेत कई इलेक्ट्रानिक उपकरण भी बना रही है। वहीं एसडी इंटरनेशनल कंपनी भी पैकेजिंग आइटम बनाकर 350 लोगों को रोजगार दे रही है। ये दोनों कंपनियां गेटर नोएडा में होने जा रहे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहू समूह के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर एसके साहू ने बताया कि वर्ष 1945 में शुरू हुआ छोटा सा कारखाना अब उद्योग समूह बन चुका है। हमारी कंपनी सामान्य सिलाई मशीन से लेकर गारमेंट्स उद्योग में उपयोग होने वाले सिलाई मशीनों तक का निर्माण करती है। इसके अलावा कूलर, पंखा समेत कई अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण भी बना रहे हैं। गीडा सेक्टर 15 में बने कारखाने में तमाम प्रोडक्ट्स का उत्पादन हो रहा है। ग्रेटर नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में भी अपने उत्पादों की शृंखला लेकर जा रहे हैं।
---------
एसडी इंटरनेशन का पैकेजिंग आइटम होगा खास
एसडी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विनय अग्रवाल ने बताया कि हमारी गीडा सेक्टर 13 में फैक्टरी है। फैक्टरी में अब करीब 350 कर्मचारी काम कर रहे हैं। हमारे यहां मिठाई व अन्य सामग्री पैक करने वाले प्लास्टिक के डिब्बे बनाए जाते हैं। गोरखपुर व आसपास इसकी खूब डिमांड है। वर्ष 2008 में फैक्टरी से उत्पादन शुरू हुआ था। ग्रेटर नोएडा के व्यापार मेले में अपना प्रोडक्ट लेकर जा रहे हैं।

---------
कोट --
यह ट्रेड शो यूपी और गोरखपुर दोनों के लिहाज से खास है। ट्रेड शो में आने वाले देशी व विदेशी उद्यमी यूपी और गोरखपुर में चल रहे बदलाव से परिचित होंगे। गोरखपुर के 12 उद्यमियों को अलग-अलग टेबल आवंटित किए गए हैं। गोरखपुर के उद्यमियों के साथ मैं भी वहां मौजूद रहूंगा।
-रवि कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग-गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed