फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP's Deepak made Punjab University the king of rowing competition

Gorakhpur News: उप्र के दीपक ने पंजाब यूनिवर्सिटी को बनाया रोइंग प्रतियोगिता का बादशाह

Thu, 01 Jun 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
UP's Deepak made Punjab University the king of rowing competition
पुरुष व महिला दोनों वर्गों में ओवरऑल रोइंग चैंपियन बनी है पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के रोइंग कोच हैं गाजीपुर के दीपक सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रामगढ़ताल में आयोजित हुई रोइंग प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ की टीम का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी को रोइंग का बादशाह बनाने में गाजीपुर जिले के दीपक सिंह की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में ही पीयू चंडीगढ़ की टीम ने महिला व पुरुष दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्राफी पर कब्जा जमाया है।

गाजीपुर निवासी और वर्तमान में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के रोइंग कोच दीपक सिंह की गिनती देश के बेहतरीन कोच में होती है। प्रतियोगिता के समापन पर मीडिया से बात करते हुए दीपक ने कहा कि गोरखपुर में टीम लेकर आने का अनुभव बेहद शानदार और यादगार रहा। कहा कि यदि यहां रोइंग ट्रेनिंग का भी काम शुरू हो जाए तो उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने लगेंगे। इस प्रतियोगिता की सफलता को देखकर लगता है कि यहां भी जल्द प्रशिक्षण की व्यवस्था हो जाएगी। ऐसा हुआ तो वह समय दूर नहीं जब पूर्वी उत्तर प्रदेश से खिलाड़ी यहां से निकलकर देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed