फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar over woman's death in nursing home, complaint lodged

Gorakhpur News: नर्सिंग होम में महिला की मौत पर हंगामा, दी तहरीर

Sun, 24 Dec 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death in nursing home, complaint lodged
पिंकी की फाइल फोटो।
- पथरी के ऑपरेशन में गलत इलाज का आरोप, हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में करा दिया भर्ती
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति ने गुलरिहा थाने में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के एक नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने हंगामा किया। आरोप है कि पथरी का गलत ऑपरेशन होने की वजह से मौत हुई है। सबसे पहले जिस नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, वहां हालत बिगड़ने के बाद दूसरे नर्सिंग होम में भेज दिया और फिर तीसरे नर्सिंग होम में भेजने की तैयारी थी, तब तक महिला की मौत हो गई। पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के रामपुर नयागांव निवासी धर्मेंद्र की पत्नी पिंकी को गुर्दे में पथरी की शिकायत थी। 18 दिसंबर की दोपहर तीन बजे चिलुआताल थाना क्षेत्र के सेवा परमो धर्मः अस्पताल में भर्ती कराया। उसी रात 10 बजे डॉक्टर ने ऑपरेशन किया और ब्लड की कमी की बात कहकर पीड़ित को ब्लड लेने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब ब्लड लेकर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में ऑपरेशन करने वाले अमित जायसवाल ने फोन करके बोला कि आप सीधे चरगावां स्थित बांबे हॉस्पिटल आएं, वहां पहुंच कर देखा कि पत्नी को बिना परिजन की इजाजत के ही मरीज को वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा था। जहां डॉक्टर अजय शुक्ला मरीज का इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अस्पतालों द्वारा जितना भी इलाज का खर्चा मांगा गया, सब दिया। बीच-बीच में जब पत्नी से मिलने के लिए कहा तो अस्पताल प्रशासन ने मना कर दिया और ना ही उसके स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। यह भी आरोप है कि ऑपरेशन के बाद पथरी निकल गया अथवा नहीं यह भी नहीं बताया गया और मरणासन्न हालत में शनिवार की शाम 3 बजे बॉम्बे हॉस्पिटल से पीड़ित की पत्नी को सिटी हॉस्पिटल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सिटी हॉस्पिटल प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में शव देने की बात कही तो पीड़ित ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में भेज दिया।
...
दो थानों पर दौड़ाया, फिर ली तहरीर
पीड़ित ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी तो उसने मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र का बताकर वहां से भेज दिया। जिसके बाद में चिलुआताल पुलिस ने फिर से मामले को गुलरिहा का बताकर भेज दिया। गुलरिहा प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
......................

डॉ शरद दुबे, उनकी पत्नी, बेटे सहित पांच पर केस दर्ज
- सूबा बाजार स्थित नर्सिंग होम में हुई थी मौत, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
कुसम्ही बाजार (गोरखपुर)। महिला सिपाही की चार वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में खोराबार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, धमकी और पुलिस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डॉ शरद दुबे, उनकी पत्नी और बेटे को आरोपी बनाया है। सभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल निरंजन वर्मा शुक्रवार को दोपहर में अपने बेटी सृष्टि (4) को डॉ. शरद दुबे के तीर्थराजी अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती की थी। इलाज के कुछ ही समय बाद बच्ची की हालत खराब हो गया और उसकी मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर एंबुलेंस बुलाकर बच्ची को ऑक्सीजन लगाकर शहर के अस्पताल में रेफर भेजने के तैयारी कर रहे थे।

तभी परिजनों को पता चल गया कि बच्ची की मौत हो चुकी थी। परिजनों को घटना की जानकारी होने के बाद डॉ शरद दुबे और उनके अस्पताल के सभी कर्मचारी फरार हो गए। शाम को खोराबार पुलिस डॉ शरद दुबे की पत्नी और एक अस्पताल कर्मचारी को अस्पताल के एक कमरे से हिरासत में लेकर थाने गई थी लेकिन देर रात दोनों को छोड़ दिया। अब महिला कांस्टेबल निरंजन वर्मा के तहरीर पर खोराबार पुलिस शुक्रवार को डॉ शरद दुबे, उनकी पत्नी और बेटे सहित अस्पताल के पांच अन्य कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed