फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar over student's death

Gorakhpur News: छात्रा की मौत पर हंगामा

Sat, 02 Dec 2023 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Uproar over student's death
बैडमिंटन खेल रही छात्रा की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

- डीएवी पीजी कॉलेज प्रशासन के गाड़ी न देने से नाराज छात्रों ने हंगामा किया तब पहुंचीं प्राचार्य
- बाइक से लेकर छात्र पहुंचे अस्पताल, रास्ते में ही चली गई थी जान, हार्ट अटैक की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज परिसर में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बैडमिंटन खेलने के दौरान ही बीएससी की छात्रा गौरी मिश्रा बेहोश हो गई। आनन-फानन साथी छात्र उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही साथ में आए छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। वह कॉलेज प्रशासन से नाराज हैं।
आरोप है कि छात्रा के बेहोश होने के बाद कॉलेज से गाड़ी मांगी गई, लेकिन न तो प्राचार्य ने सुना और न ही शिक्षकों ने। इस दौरान 15 मिनट अस्पताल ले जाने में देर हुई जिसकी वजह से मौत हुई है। बाद में प्राचार्य शिक्षकों के साथ पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मिलीं। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के कप्तानगंज के मूल निवासी राजेश मिश्रा गीता प्रेस में नौकरी करते हैं। वह परिवार के साथ गीता वाटिका के पास किराये के मकान में रहते हैं। उनकी छोटी बेटी गौरी मिश्रा (18) डीएवी पीजी कॉलेज से बीएससी कर रही थी। प्रथम वर्ष की छात्रा गौरी की शुक्रवार को कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा थी। इसमें शामिल होने के लिए गई थी। परीक्षा के बाद कॉलेज में ही विद्यार्थियों के साथ बैडमिंटन खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर गई। गौरी के जमीन पर गिरते ही साथी उसके चेहरे पर पानी डाले, लेकिन वह बेसुध थी। कुछ छात्र मदद के लिए शिक्षकों और प्राचार्य से गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने एक न सुनी। अंत में दो छात्र बाइक से ही गौरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन इसके पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने के साथ ही पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही गौरी के पिता राजेश मिश्रा और बड़े भाई कौशलेश मिश्रा मौके पर पहुंच गए। परिवार वाले भी कॉलेज के रवैया से दुखी हैं। उनका कहना है कि बेटी को समय से मदद मिली होती तो शायद उसकी जान बच जाती। प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed