फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar of students of Navodaya Vidyalaya stone pelting in Pipiganj Gorakhpur

गोरखपुर में बवाल: नवोदय विद्यालय के छात्रों का हंगामा, जमकर किया पथराव, छत पर लगाई आग

Sat, 19 Aug 2023 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Aug 2023 12:17 PM IST
सार

नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र ने कहा कि विद्यालय परिसर में किसी भी छात्र को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने व रात्रि के समय अनावश्यक घूमने पर रोक है। इससे नाराज छात्रों ने प्रदर्शन किया है।
 

विज्ञापन
Uproar of students of Navodaya Vidyalaya stone pelting in Pipiganj Gorakhpur
छात्रावास की छत पर लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में अव्यवस्था से नाराज नवोदय विद्यालय जंगल बिहुली के छात्रों ने शुक्रवार की रात जमकर हंगामा किया। प्रधानाचार्य को हटाने की मांग करते हुए छात्रों ने विद्यालय की छत पर चढ़कर बेडशीट, जूते और दूसरे सामान जला दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो छात्रावास की छत से पत्थर फेंके। इसमें दो शिक्षक घायल हो गए। देर रात तक आंदोलित छात्र डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र हॉस्टल में मेन्यू के अनुसार भोजन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने, रात में छात्रावास परिसर में टहलने देने व प्रधानाचार्य के स्थानांतरण सहित कई मांगों को लेकर रात करीब आठ बजे हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई, लेकिन छात्रों ने डीएम व एसएसपी से मिलने की शर्त रख दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 66 साल के बुजुर्ग ने किशोरी को बंधक बना किया दुष्कर्म, बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया था आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10:35 बजे तहसीलदार केशव प्रसाद व पीपीगंज थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देते हुए बात करने का प्रस्ताव रखा। इस पर तहसीलदार व थानाध्यक्ष को अकेले में वार्ता के लिए छात्रावास में बुलाया।

लगभग 20 मिनट की बातचीत में छात्रों ने उनके सामने अपनी मांगें रखीं। दोनों अधिकारियों से कोई रास्ता नहीं निकलने पर छात्रों का धरना देर रात तक जारी रहा। बताया जा रहा है कि बात नहीं बनने पर रात करीब 11:30 बजे सभी अधिकारी लौट गए।

इसे भी पढ़ें: फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी करने वाले गैंग के 8 गिरफ्तार, यूके के बुजुर्गों से की तीन करोड़ की जालसाजी

वहीं, तहसीलदार केशव प्रसाद ने बताया कि छात्र, प्रधानाचार्य की सख्ती के कारण उनके स्थानांतरण व छात्रावास में जरूरी सुविधाओं की मांग कर रहे थे। शीघ्र ही जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र ने कहा कि विद्यालय परिसर में किसी भी छात्र को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने व रात्रि के समय अनावश्यक घूमने पर रोक है। इससे नाराज छात्रों ने प्रदर्शन किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed