फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar in nursing home over patient's death

Gorakhpur News: मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा

Sat, 30 Sep 2023 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Uproar in nursing home over patient's death
बड़हलगंज। बड़हलगंज के आंबेडकर चौराहे पर स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में शुक्रवार की देर शाम आईसीयू में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। इस पर तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा किया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही हुई है। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बेलघाट थाना क्षेत्र के बगही गांव के रहने वाले संजय सोनकर की 30 वर्षीय पत्नी सीमा सोनकर के गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन 26 सितंबर को हुआ था। स्थिति गंभीर होने के नाते उन्हें आईसीयू में रखा गया था। उनकी मौत शुक्रवार को हो गई।
विज्ञापन

मौत की सूचना के बाद परिजन अस्पताल से मरीज की फाइल लेकर फरार हो गए। दुर्गावती हाॅस्पिटल के संचालक डॉक्टर मनोज यादव ने बताया कि मरीज की स्थिति शुरू से ही गंभीर थी। लेकिन परिजनों ने कहा कि कि आप ऑपरेशन कर दीजिए कोई बात नहीं है। इस बात की जानकारी परिजनों को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल कल्यान सिंह सागर ने कहा कि मरीज के परिजनों ने तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed