{"_id":"6517bc0c30e4cc1c060f86f6","slug":"uproar-in-nursing-home-over-patient-death-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 30 Sep 2023 11:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:41 AM IST
सार
कोतवाल कल्यान सिंह सागर ने कहा कि मरीज के परिजनों ने तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बड़हलगंज के आंबेडकर चौराहे पर स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में शुक्रवार की देर शाम आईसीयू में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। इस पर तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा किया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही हुई है। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, बेलघाट थाना क्षेत्र के बगही गांव के रहने वाले संजय सोनकर की 30 वर्षीय पत्नी सीमा सोनकर के गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन 26 सितंबर को हुआ था। स्थिति गंभीर होने के नाते उन्हें आईसीयू में रखा गया था। उनकी मौत शुक्रवार को हो गई।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर मौसम का हाल: मानसून की बेरुखी से छूट रहा पसीना, जून जैसी गर्मी का अहसास
विज्ञापन
मौत की सूचना के बाद परिजन अस्पताल से मरीज की फाइल लेकर फरार हो गए। दुर्गावती हाॅस्पिटल के संचालक डॉक्टर मनोज यादव ने बताया कि मरीज की स्थिति शुरू से ही गंभीर थी। लेकिन परिजनों ने कहा कि कि आप ऑपरेशन कर दीजिए कोई बात नहीं है। इस बात की जानकारी परिजनों को दे दी गई थी।
इस संबंध में कोतवाल कल्यान सिंह सागर ने कहा कि मरीज के परिजनों ने तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।