फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar in Municipal Corporation Board meeting over pass for Gorakhpur Festival

Gorakhpur News: नगर निगम बोर्ड की बैठक में गोरखपुर महोत्सव के पास के लिए हंगामा- PASS पाने पर ही माने

Tue, 13 Jan 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 12:55 AM IST
सार

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि कुछ पास आए थे लेकिन जब सभी पार्षदों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए तो उन्हें वापस कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक सभी को नहीं मिलेंगे, तब तक वे किसी भी पास को स्वीकार नहीं करेंगे। इस पर पार्षदों ने सवाल उठाया कि क्या मेयर महोत्सव में जाएंगे? पार्षद अजय ओझा ने कहा कि यदि पार्षदों का सम्मान नहीं हो रहा है तो महोत्सव पर नगर निगम का पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uproar in Municipal Corporation Board meeting over pass for Gorakhpur Festival
गोरखपुर महोत्सव पास के लिए प्रदर्शन करते पार्षद।

विस्तार

नगर निगम बोर्ड की 16वीं बैठक में सोमवार को पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। बैठक के दौरान भाजपा पार्षद गोरखपुर महोत्सव का पास न मिलने को लेकर धरने पर बैठ गए। इस मुद्दे पर करीब दो घंटे तक सदन में शोर-शराबा और नारेबाजी होती रही।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा पार्षद सदन छोड़कर बाहर चले गए। पार्षदों का आरोप था कि यह पहली बार हुआ है जब नगर निगम के निर्वाचित प्रतिनिधियों को गोरखपुर महोत्सव के पास से वंचित किया गया है। बैठक मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

दोपहर 12:40 बजे जैसे ही मेयर और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सदन हॉल में पहुंचे, पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। पार्षद जुगनू सिंह ने कहा कि यदि पास नहीं मिलेगा तो वे गोरखपुर महोत्सव में शामिल नहीं होंगे। महिला पार्षदों ने भी इस मांग का समर्थन किया।

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि कुछ पास आए थे लेकिन जब सभी पार्षदों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए तो उन्हें वापस कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक सभी को नहीं मिलेंगे, तब तक वे किसी भी पास को स्वीकार नहीं करेंगे। इस पर पार्षदों ने सवाल उठाया कि क्या मेयर महोत्सव में जाएंगे?
विज्ञापन

पार्षद अजय ओझा ने कहा कि यदि पार्षदों का सम्मान नहीं हो रहा है तो महोत्सव पर नगर निगम का पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है। पार्षद जुगनू सिंह ने चेतावनी दी कि सम्मान न मिलने की स्थिति में महोत्सव से जुड़े नगर निगम के सभी कार्य ठप कर दिए जाएंगे।

इस बीच सपा पार्षद जियाउल इस्लाम ने तंज कसते हुए कहा कि यदि अपनी ही सरकार में पार्षदों को पास नहीं मिल रहा है तो यह चिंता का विषय है। भाजपा पार्षद रंजुला रावत और आरती सिंह ने भी कहा कि जब उनकी बात नहीं सुनी जा रही है तो वे किससे उम्मीद करें।
विज्ञापन

दोपहर 12:57 बजे भाजपा पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर जाने की घोषणा कर दी। वे डाइस के पास पहुंचे और उसके बाद सदन से बाहर निकल गए। नगर आयुक्त उन्हें लगातार बैठने के लिए मनाते रहे लेकिन कुछ ही मिनटों में अधिकांश भाजपा पार्षद बाहर चले गए। सपा पार्षद सदन में मौजूद रहे।

बाहर निकलने के बाद भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 10 मिनट बाद मेयर और अपर नगर आयुक्त बाहर जाकर पार्षदों को मनाने की कोशिश करते रहे लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। करीब 1:45 बजे मेयर और नगर आयुक्त भाजपा पार्षदों को मनाकर दोबारा सदन में लाने में सफल रहे।

इस दौरान पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने गोरखपुर महोत्सव समिति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की और कहा कि बार-बार कहने के बावजूद पास न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्षद राजा यादव बैठक से बाहर चले गए। अंत में नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि शाम तक सभी पार्षदों को गोरखपुर महोत्सव के पास उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ। लंच के बाद सभी पार्षदों को पास उपलब्ध करा दिए गए।

जीआईएस आपत्तियों के निस्तारण के बाद नहीं कर रहे अपडेट
सिविल लाइंस के पार्षद अजय राय ने जीआईएस संशोधन के बाद आ रही समस्या को उठाया। कहा कि आपत्ति के निस्तारण के बाद वेबसाइट पर बिल को अपडेट नहीं किया जा रहा। उन्होंने लॉजिकूफ कंपनी को काम से हटाने की मांग की।

वार्ड नंबर 56 के पार्षद रविंद्र ने जेई सूरज शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि जेई सदन से बड़ा नहीं हो सकता। वे बात नहीं सुनते। इसपर दूसरे पार्षदों ने भी कार्रवाई की मांग की। 2:30 बजे सपा पार्षद नाराज होकर बाहर चले गए। इसके बाद लंच की घोषणा कर दी गई।

रहमतनगर पर करें रहम
वार्ड संख्या 48 के पार्षद सौरभ विश्वकर्मा ने रहमतनगर क्षेत्र की समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि इलाके में सीवर व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सीवर टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्होंने गर्मी से पहले एक बड़े नलकूप की स्थापना और हार्बर्ट बंधे के पास फोरलेन किनारे कॉलोनी के लिए रैंपयुक्त रास्ता बनाने की मांग रखी।

नगर आयुक्त की ओर इशारा करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि रहमतनगर पर भी थोड़ा रहम करें। यहां बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed