{"_id":"617e713d89c67d3be422a1a5","slug":"uproar-in-hospital-after-death-of-maternity-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा, ऑपरेशन में लापरवाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा, ऑपरेशन में लापरवाही का लगाया आरोप
Sun, 31 Oct 2021 04:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 Oct 2021 04:04 PM IST
सार
प्रसव पीड़ा होने पर महिला को बांसी चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ। शनिवार को महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके बाद रात को परिजन गोरखपुर ले गए, जहां रात में करीब 11 बजे राधिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ऑपरेशन से प्रसव के बाद 35 वर्षीय एक महिला की मौत से नाराज परिजनों ने रविवार को बांसी स्थित एक अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में ताला बंद कर संचालक और अन्य स्टॉफ गायब हैं। हंगामा के कारण कुछ देर तक बांसी से बिहार जाने वाले मार्ग पर आवागमन ठप रहा। मृतका के परिजन ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघापट्टी गांव के करमहवा टोला निवासी सुभाष अपनी पत्नी राधिका देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बांसी चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ। शनिवार को महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके बाद रात को परिजन गोरखपुर ले गए, जहां रात में करीब 11 बजे राधिका की मौत हो गई।
रविवार को सुबह परिजन और गांववाले शव लेकर बांसी स्थित अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही संचालक और अन्य स्टॉफ अस्पताल में ताला बंद कर खिसक लिए। भीड़ अधिक होने और हंगामे के कारण बांसी से बिहार जाने वाले मार्ग पर आवागमन कुछ देर के लिए ठप रहा। सूचना मिलने पर बांसी चौकी के एसआई वेदप्रकाश सिंह पहुंचे और लोगों को शांत कराया। काफी देर तक मान मनौव्वल चलता रहा। जब बात नहीं बनी तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
इस संबंध में बांसी के एसआई वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर परिजन तहरीर देते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।