फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar at Gorakhpur Municipal Corporation board meeting

गोरखपुर में नगर निगम की बैठक: शुरू होते ही हंगामा, सेल्फी प्वाइंट से लेकर राप्ती तट के काम पर भिड़े पार्षद

Wed, 09 Sep 2026 04:32 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Akash Dubey Updated Wed, 09 Sep 2026 04:32 PM IST
सार

नगर निगम बोर्ड की 22वीं बैठक बुधवार को हंगामेदार रही। पार्षदों ने कार्यों के प्रस्ताव, सेल्फी पॉइंट, अंत्येष्टि रसीद व पिछली कार्रवाई पर सवाल उठाए। भाजपा और सपा पार्षद आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन
Uproar at Gorakhpur Municipal Corporation board meeting
नगर निगम बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोरखपुर जिले में नगर निगम बोर्ड की 22वीं बैठक बुधवार को नगर निगम सदन हॉल में सुबह 11:45 बजे शुरू होते ही हंगामे में बदल गई। विभिन्न वार्डों में कार्यों के प्रस्ताव को लेकर पार्षदों ने सवाल उठाए। पिंटू गोंड, अजय ओझा और विश्वजीत त्रिपाठी ने आपत्ति जताई कि प्रस्ताव के बारे में सभी पार्षदों को जानकारी क्यों नहीं दी गई। पार्षद राजेंद्र तिवारी ने कहा कि नगर निगम निधि के अलावा उनके वार्ड में कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। इस पर मुख्य अभियंता ने बताया कि आईजीआरएस पर आई शिकायत के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया गया है। ऋषि मोहन ने प्रस्ताव पर सुझाव देने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा बढ़ गया। इसके बाद रंजय सिंह जुगनू और विश्वजीत त्रिपाठी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट पर भी भिड़े पार्षद
आदर्श वार्ड में सेल्फी प्वाइंट बनाने के प्रस्ताव पर विश्वजीत त्रिपाठी ने सवाल उठाया कि यह सुविधा सिर्फ आदर्श वार्ड में क्यों बनाई जा रही है। उन्होंने सभी 80 वार्डों में सेल्फी प्वाइंट बनाने की मांग की। पार्षद धर्मदेव चौहान ने भी विरोध किया। करीब 10 मिनट तक हंगामा चलता रहा। नगर आयुक्त अजय जैन ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव आदर्श नगर के लिए तैयार किया गया है और 10 लाख रुपये की सीमा के भीतर कम बजट में इसे बनाने की योजना है। पार्षद विक्की मिश्रा ने कहा कि उनके वार्ड में भी जगह है, वहां सेल्फी प्वाइंट बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीएस योजना पर भी चर्चा हुई। पार्षदों से लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि टैक्स से संबंधित शिकायतों का 15 दिन में निस्तारण किया जाएगा। लोगों से मोबाइल और लैपटॉप लेकर शिविर में पहुंचकर अपनी आपत्तियों का समाधान कराने को कहा गया।

विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल की रसीद कम करने की मांग
राजघाट अंत्येष्टि स्थल को लेकर भी पार्षदों ने सवाल उठाए। पार्षद पवन सिंह ने रसीद की राशि 200 रुपये से घटाकर 100 रुपये करने की मांग की। विश्वजीत त्रिपाठी ने भी इसका समर्थन किया। पार्षद विक्की मिश्रा ने राशि 50 रुपये करने की मांग रखी। पार्षद शिवेंद्र मिश्र ने अंत्येष्टि स्थल पर शौचालय की व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा उठाया।

पिछली कार्रवाई की पुष्टि पर फिर आमने-सामने
पार्षद जियाउल इस्लाम ने पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि नहीं होने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद भाजपा और सपा पार्षद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के पार्षद हंगामा करते हुए मंच तक पहुंच गए। सपा पार्षदों ने कहा कि सदन केवल भाजपा पार्षदों से नहीं चलेगा, उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए।

राप्ती तट के जर्जर पिलर पर हंगामा
राप्ती तट पर हाईमास्ट घटना के मुद्दे को उठाते हुए विश्वजीत त्रिपाठी ने नगर निगम में बैनर-पोस्टर लगाने की बात कही। उन्होंने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर जर्जर पिलर की मरम्मत कराने की मांग की। इस पर पार्षद विजेंद्र अग्रहरि ने विरोध किया और दोनों के बीच हंगामा शुरू हो गया। पार्षद ऋषि मोहन ने सिंचाई विभाग के कार्यों को लेकर निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की। जियाउल इस्लाम ने कहा कि भाजपा पार्षदों ने कम से कम राप्ती तट के कार्यों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया, इसके लिए उन्हें बधाई।

विजय चौक नाले पर बने मकानों पर होगी कार्रवाई
अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव ने विजय चौक नाले से जुड़े प्रस्ताव पर बताया कि नाले की सफाई के दौरान सामने आया कि उसके ऊपर दो मकान बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1967 में नाले की जमीन किराये पर दिए जाने की बात सामने आई है, लेकिन इसे गलत बताया गया है। अब मकानों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed